
IPL 2026: क्या MS धोनी लेंगे संन्यास? चेपॉक में ‘लैप ऑफ ऑनर’ देख इमोशनल हुए फैंस…
MS Dhoni Retirement IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के आखिरी होम मैच के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) ने चेपॉक स्टेडियम में ‘लैप ऑफ ऑनर’ लिया। संन्यास की अटकलों (MS Dhoni Retirement) के बीच इस पल ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।
MS Dhoni Retirement IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबला हारने से ज्यादा एक अन्य दृश्य ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। चेपॉक में खेले गए इस सीजन के आखिरी होम मैच के बाद, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने मैदान पर कुछ ऐसा किया, जिसने उनके संन्यास की अटकलों (MS Dhoni Retirement Speculations) को एक बार फिर हवा दे दी है।
थाला ने पूरे मैदान का लगाया चक्कर
मैच खत्म होने के बाद एमएस धोनी ने चेन्नई के मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ‘लैप ऑफ ऑनर’ (Lap of Honour) लिया, जिसे देखकर स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस बेहद इमोशनल हो गए।
(जब कोई खिलाड़ी या टीम अपने घरेलू फैंस को उनके लगातार समर्थन के लिए धन्यवाद देने के लिए पूरे मैदान का चक्कर लगाती है, तो उसे ‘लैप ऑफ ऑनर’ कहा जाता है।)
प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे धोनी
IPL 2026 के इस बेहद अहम मुकाबले में एमएस धोनी अपनी काफ इंजरी (पिंडली की चोट) के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे। टॉस के दौरान जब रवि शास्त्री ने सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से धोनी की फिटनेस पर सवाल पूछा, तो गायकवाड़ ने साफ किया कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। इसके बावजूद थाला (Thala) अपने फैंस का दिल रखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।
धोनी और उसके जबरा फैन। pic.twitter.com/Lu13LHkTFc
— Arvind Sharma (@sarviind) May 19, 2026
इनिंग्स ब्रेक में आए नजर
भले ही धोनी ने मैच नहीं खेला, लेकिन मिड-इन्निंग्स ब्रेक के दौरान वे टीम फोटोग्राफ के लिए मैदान पर आए। इसके बाद मैच खत्म होने पर उन्होंने पूरे मैदान का चक्कर लगाकर (Lap of Honour) चेपॉक के फैंस का शुक्रिया अदा किया। इस दौरान एक और भावुक कर देने वाला पल तब आया जब धोनी ने बाउंड्री लाइन के पास कमेंट्री कर रहे अपने पुराने साथी सुरेश रैना (Suresh Raina) को देखा और उन्हें गले लगा लिया। ‘थाला’ और ‘चिन्नथला’ का यह पुनर्मिलन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या आईपीएल को अलविदा कह देंगे थाला?
चूँकि इस सीजन में चेन्नई में अब कोई प्लेऑफ मैच नहीं होना है, ऐसे में चेपॉक स्टेडियम में यलो जर्सी में धोनी का यह इस साल का आखिरी अपीयरेंस था। 44 वर्षीय एमएस धोनी के इस जेस्चर के बाद क्रिकेट गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह चेपॉक के मैदान पर एमएस धोनी का आखिरी वॉक था? हालांकि, धोनी ने हमेशा की तरह अपने संन्यास पर सस्पेंस बरकरार रखा है और कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
मैच का क्या रहा हाल?
अगर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 180/7 का स्कोर खड़ा किया था, जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस ने 44 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ईशान किशन (70 रन) और हेनरिक क्लासेन (47 रन) की शानदार पारियों की बदौलत लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया और सीएसके के प्लेऑफ की राह को थोड़ा मुश्किल बना दिया।
ये भी पढ़े- PBKS की हार के बाद भड़कीं प्रीति जिंटा! लगातार हार के बाद टीम में बढ़ा तनाव





