IND vs AFG: रोहित-विराट की एंट्री, शुभमन गिल के हाथों में कमान, युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

India Squad for Test and ODI Series, IND vs AFG: बीसीसीआई ने भारत और अफगानिस्तान के बीच अगले महीने होने वाले टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे और टेस्ट टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं।

Team India Squad for Test and ODI Series vs Afghanistan: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ होने वाले आगामी एकमात्र टेस्ट मैच और तीन मैचों की वनडे सीरीज़ (ODI Series) के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया एक बार फिर एक्शन में दिखने वाली है। चयनकर्ताओं ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी है।

केएल राहुल बने उप-कप्तान, नए चेहरों को मौका

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Image

शुभमन गिल को टीम की कमान

इस मुकाबले के लिए शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को ऋषभ पंत की जगह टेस्ट टीम का नया उप-कप्तान (VC) नियुक्त किया गया है। टीम में यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल और नितीश कुमार रेड्डी जैसे युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

गेंदबाजी की जिम्मेदारी इन खिलाड़ियों पर

गेंदबाजी की जिम्मेदारी कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के कंधों पर होगी। इसके अलावा मानव सुथार, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे जैसे नए चेहरों को टेस्ट टीम में अपनी छाप छोड़ने का मौका मिला है। विकेटकीपिंग के विकल्प के तौर पर ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल भी टीम में शामिल हैं।

वनडे टीम: रोहित-विराट की वापसी, लेकिन फिटनेस पर टिकी नज़रें

टेस्ट मैच के बाद 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला मैच धर्मशाला (14 जून), दूसरा लखनऊ (17 जून) और तीसरा चेन्नई (20 जून) में खेला जाएगा। आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Image

सीनियर खिलाड़ियों की एंट्री, उप-कप्तान बने अय्यर

वनडे टीम में दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई है। हालांकि, रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा, क्योंकि दोनों खिलाड़ी हाल ही में चोटिल हुए थे। वनडे टीम में शुभमन गिल कप्तान होंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।

ईशान किशन की वापसी और नया चेहरा

 विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी हुई है। इसके साथ ही घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रिंस यादव को पहली बार इंटरनेशनल कॉल-अप मिला है।

यह सीरीज जहां एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी के कौशल की परीक्षा होगी, वहीं गुरनूर ब्रार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव जैसे युवाओं के लिए इंटरनेशनल स्तर पर खुद को साबित करने का यह एक सुनहरा मौका है।

Back to top button