Stock Market Crash: खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 600 अंक गिरा

Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,450 से नीचे आ गया।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स 598.59 अंक या 0.80% गिरकर 74,602.26 पर आ गया, जबकि निफ्टी 196.70 अंक या 0.83% गिरकर 23,421.30 पर कारोबार कर रहा था। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया आज 0.3 फीसदी गिरावट के साथ रेकॉर्ड लो पर खुला।

शुरुआती कारोबार में 1,705 शेयरों में गिरावट दर्ज की जबकि 825 शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं. बीएसई के सेक्टोरल इंडेक्स में रियल्टी, ऑटो, पीएसयू और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है जबकि निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 1 प्रतिशत टूट गए हैं.

इन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा दबाव

बाजार में रियल्टी, मीडिया, केमिकल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी.निफ्टी मीडिया करीब 1.9% टूटा, जबकि निफ्टी रियल्टी 1.6% से ज्यादा फिसला. इसके अलावा निफ्टी केमिकल्स, ऑटो, PSU बैंक, FMCG और सीमेंट सेक्टर भी लाल निशान में रहे.

इन दिग्गज शेयरों में बिकवाली

निफ्टी पैक में टाटा स्टील, BEL, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, मारुति

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के संकेत

एशियन मार्केट

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बीच एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 0.88 प्रतिशत गिर गया, जबकि टॉपिक्स 0.75 प्रतिशत। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.52 प्रतिशत और कोस्डैक 2.15 प्रतिशत टूट गया।

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 23,413 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 199 अंकों की छूट है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए गिरावट के साथ शुरुआत का संकेत देता है।

अमेरिकी और एशियाई बाजारों ने बढ़ाया दबाव

अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरकर बंद हुए. प्रमुख एशियाई बाजार भी आज दबाव में दिख रहे हैं. जापान का Nikkei 225 इंडेक्स करीब 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया, जबकि दक्षिण कोरिया का Kospi इंडेक्स भी लगभग 0.93 फीसदी टूट गया. बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई की आशंकाओं ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. इसका असर भारतीय बाजार पर पड़ा है.

अमेरिका-ईरान युद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में सांसदों से कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध को बहुत जल्द खत्म कर देगा। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आश्वस्त किया कि ईरान के साथ युद्ध “हमेशा के लिए युद्ध” नहीं बनेगा।

Back to top button