
LSG vs RR: हम एक Fu*#$ing…, हार से झल्लाए ऋषभ पंत ने ऑन कैमरा कहा अपशब्द
Rishabh Pants on LSG Defeat: ऋषभ पंत इस वक्त चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में मिली हार के बाद ऋषभ पंत ने गाली दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
Rishabh Pants on LSG Defeat: ऋषभ पंत जब कल मैच के बाद प्रेजेंटेशन में आए, तब उनके चेहरे पर मायुसी साफ झलक रही थी. पंत ने अपने बयान में अपशब्द कहे, हालांकि ये किसी और के लिए नहीं था. प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर चल रही लखनऊ सुपर जायंट्स मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स से बुरी तरह हार गई. ऋषभ पंत की बल्लेबाजी भी सवालों के घेरे में रही, जो अंतिम ओवरों में तेज गति से रन नहीं बना सके.
लाइव इंटरव्यू में क्या बोल गए ऋषभ पंत?
राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद ऋषभ पंत बतौर कप्तान पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में इयान बिशप से बातचीत करने आए थे. हार की हताशा उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी, मैच का विश्लेषण करते हुए अंत में उन्होंने लाइव कैमरे के सामने गाली बक दी.
Champion mindset right here! 💯 Haarne ke baad bhi no excuses, just pure belief. “We are such a good f***ing team” – Rishabh Pant. 🚀😂😂#RishabhPant #IPL #DelhiCapitals #CricketTwitter #ChampionMindset #Comeback #T20Cricket #CricketFever pic.twitter.com/xVRHwb4E9P
— santy (@sycosanty001) May 19, 2026
ऋषभ पंत ने कहे अपशब्द
हालांकि पंत द्वारा कहे गए अपशब्द किसी और के लिए नहीं थे, बल्कि उन्होंने अपनी टीम के समर्थन में गलती से इसका इस्तेमाल कर दिया. उन्होंने अपशब्द कहते हुए कहा कि हम एक शानदार टीम है. हालांकि इसके बाद उनका ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा.
ये भी पढ़े- IND vs AFG: रोहित-विराट की एंट्री, शुभमन गिल के हाथों में कमान, युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी
लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से मिचेल मार्श ने 57 गेंदों में 96 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वे अपने शतक से चूक गए. उनके अलावा जोश इंग्लिस ने भी 29 गेंदों में 60 रनों की तेज पारी खेली, जबकि खुद कप्तान ऋषभ पंत ने 35 रन बनाए, लेकिन खराब गेंदबाजी और आखिरी ओवर्स में आर्चर की कसी हुई बॉलिंग के कारण लखनऊ की टीम मैच हार गई, जिसने कप्तान पंत के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया.
ये भी पढ़े- IPL 2026: क्या MS धोनी लेंगे संन्यास? चेपॉक में ‘लैप ऑफ ऑनर’ देख इमोशनल हुए फैंस…





