
Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट…
Fuel Price Today: देशभर में 20 मई 2026 की सुबह तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राहत की बात यह रही कि आज ईंधन की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, इससे पहले पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिसका असर अब भी आम लोगों की जेब पर दिखाई दे रहा है।
क्यों बढ़ा था ईंधन का दबाव?
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। इसकी बड़ी वजह ईरान-अमेरिका तनाव और पश्चिम एशिया में बढ़ती भू-राजनीतिक अस्थिरता को माना जा रहा है।
भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में वैश्विक बाजार में हलचल का सीधा असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ता है। तेल कंपनियों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण उन्हें भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
रोज सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं रेट
Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum जैसी तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती हैं।
इन कीमतों को तय करते समय अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, टैक्स और परिवहन लागत जैसे कई फैक्टर ध्यान में रखे जाते हैं।
यह भी पढ़ें…
IPL में NEET पेपर लीक का मुद्दा हाईजैक? जयपुर स्टेडियम से वायरल हुआ वीडियो…
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
- दिल्ली
पेट्रोल: ₹106.19 प्रति लीटर
डीजल: ₹94.92 प्रति लीटर - मुंबई
पेट्रोल: ₹112.11 प्रति लीटर
डीजल: ₹97.28 प्रति लीटर - कोलकाता
पेट्रोल: ₹107.63 प्रति लीटर
डीजल: ₹95.76 प्रति लीटर - चेन्नई
पेट्रोल: ₹108.74 प्रति लीटर
डीजल: ₹96.33 प्रति लीटर - हैदराबाद
पेट्रोल: ₹119.49 प्रति लीटर
डीजल: ₹107.46 प्रति लीटर - तिरुवनंतपुरम
पेट्रोल: ₹117.26 प्रति लीटर
डीजल: ₹108.15 प्रति लीटर
CNG की कीमतों में भी स्थिरता
कई महानगरों में CNG की कीमतों में भी फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, गैस कंपनियां अंतरराष्ट्रीय LNG कीमतों और घरेलू गैस सप्लाई के आधार पर समय-समय पर दरों की समीक्षा कर रही हैं।
यह भी पढ़ें…
भारत की कूटनीति का मजबूत चेहरा बने सिबी जॉर्ज, Norway में दिखाया दम…
कैसे चेक करें अपने शहर के रेट?
अगर आप अपने शहर का ताजा पेट्रोल-डीजल रेट जानना चाहते हैं तो SMS या तेल कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं।
- इंडियन ऑयल ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं।
- BPCL और HPCL भी SMS सेवा के जरिए फ्यूल प्राइस अपडेट उपलब्ध कराते हैं।
वैश्विक हालात को देखते हुए आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों में फिर बदलाव संभव माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…





