UP के लिए गर्व की बात! देश के टॉप 100 जिला मजिस्ट्रेटों में शामिल हुए आजमगढ़ के DM

Fame India Survey: Azamgarh के जिलाधिकारी Ravindra Kumar को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिला मजिस्ट्रेटों में शामिल किया गया है। यह सम्मान प्रतिष्ठित Fame India Magazine द्वारा किए गए अखिल भारतीय सर्वेक्षण में मिला है।

यह उपलब्धि न सिर्फ आजमगढ़ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस सूची में उत्तर प्रदेश के कुल आठ जिलाधिकारियों को जगह मिली है।

किन आधारों पर हुआ चयन?
फेम इंडिया मैगजीन हर साल प्रशासनिक कार्यशैली, जनसेवा, नवाचार, विकास कार्यों और जनता के बीच प्रभाव जैसे कई मानकों पर जिला मजिस्ट्रेटों का मूल्यांकन करती है।

इसी सर्वेक्षण के आधार पर देशभर के उत्कृष्ट अधिकारियों की सूची तैयार की जाती है। आगामी विशेष संस्करण ‘Best District Magistrates-2026’ में चयनित अधिकारियों के कार्यों और उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

यूपी के ये DM भी सूची में शामिल
उत्तर प्रदेश से चयनित जिलाधिकारियों में शामिल हैं:

  • Ravindra Kumar – आजमगढ़
  • Satyendra Kumar – वाराणसी
  • Vishakh G Iyer – लखनऊ
  • Vijay Kumar Singh – मेरठ
  • Anjani Kumar Singh – मैनपुरी
  • Asmita Lal – बागपत
  • Avinash Singh – बरेली
  • Rajendra Pensiya – संभल

यह भी पढ़ें…

बच्चा अगवा कर बेचने की तैयारी! यूपी पुलिस ने किया बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश…

आजमगढ़ के लिए क्यों खास है यह उपलब्धि?
रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आजमगढ़ में प्रशासनिक पारदर्शिता, जनसुनवाई, विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई पहलें की गईं। जिले में डिजिटल प्रशासन और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर उनके कार्यों की चर्चा होती रही है।

स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने डीएम रविंद्र कुमार को बधाई दी।

यह भी पढ़ें…

राहुल गांधी ने चली सोशल इंजीनियरिंग की चाल! वीरा पासी के बहाने BSP-BJP को चुनौती…

यूपी प्रशासन की बढ़ी प्रतिष्ठा
देश के टॉप 100 डीएम की सूची में यूपी के आठ अधिकारियों का शामिल होना राज्य प्रशासन के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक स्तर पर नवाचार और जनसेवा के क्षेत्र में बेहतर काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें…

मायावती ने कांग्रेस को दिखाया ठेंगा! तनुज पुनिया को बिना मुलाकात लौटाया…

Back to top button