MI vs KKR: हार्दिक पांड्या पर चला BCCI का हंटर, इस गुनाह की मिली बड़ी सजा

Hardik Pandya Fined, MI vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच कप्तान हार्दिक पांड्या को मैदान पर गुस्सा दिखाना बेहद भारी पड़ गया। आचार संहिता का उल्लंघन करने के चलते हार्दिक पर जुर्माना लगाया गया है।

Hardik Pandya Fined, MI vs KKR IPL 2026: केकेआर के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। केकेआर के हाथों मिली इस शिकस्त के साथ जहां मुंबई के खराब सीजन का एक और अध्याय खत्म हुआ वहीं कप्तान हार्दिक पंड्या को बड़ा झटका लगा है। मैच के दौरान मैदान पर अपनी भड़ास निकालने और अंपायर के फैसले या खेल की स्थिति पर नाराजगी जताने के चक्कर में हार्दिक पंड्या अब बीसीसीआई के रडार पर आ गए हैं। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

BCCI ने लगाया जुर्माना

हार्दिक पंड्या ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 को तोड़ा, जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़ों या मैदानी उपकरण को नुकसान पहुंचाने से संबंधित है। यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 10वें ओवर की चौथी बॉल पर हुई। हार्दिक पंड्याअपने रन-अप पर वापस जाते हुए विकेट पर से गिल्लियां गिरा दी।

मुंबई इंडियंस का एक मैच बाकी

मुकाबले की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात गेंद बाकी रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया और पंड्या ने दो ओवर में विकेट नहीं लिए और 13 रन दिए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस साल आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। वह सिर्फ चार मैच ही जीत पाई है और अंक तालिका में 9वें नंबर पर हैं। टीम आईपीएल 2026 का अपना आखिरी मैच रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़े-  IND vs AFG: रोहित-विराट की एंट्री, शुभमन गिल के हाथों में कमान, युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी

आईपीएल 2026 में एमआई का प्रदर्शन

हार्दिक की कप्तानी में एमआई का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में काफी निराशाजनक रहा है. टीम इस सीजन अब तक खेले 13 मुकाबलों में सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. एमआई इस सीजन का अपना आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में खेलेगी.

ये भी पढ़े IPL 2026: क्या MS धोनी लेंगे संन्यास? चेपॉक में ‘लैप ऑफ ऑनर’ देख इमोशनल हुए फैंस…

Back to top button