UP News: सास की चिता सजा रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, अभी तक नहीं मिली बॉडी

Gonda News: गोंडा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए ग्रेटर नोएडा के एक युवक को सरयू नदी में मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।

Gonda News: यूपी के गोंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे युवक को मगरमच्छ घाघरा नदी में खींच ले गया. स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस युवक की तलाश कर रही है. बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा निवासी दीपक अपनी सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में पहुंचा था. चिटा के लिए गड्ढा खोदने के बाद जैसे ही वह घाघरा नदी में हाथ धोने के लिए पहुंचा, मगरमच्छ उसे गहरे पानी में खींच ले गया.

ग्रेटर नोएडा से उमरी गांव आया था दीपक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा का रहने वाला 30 साल का दीपक शर्मा अपनी सास उर्मिला देवी के निधन की खबर सुनकर गोंडा जिले के उमरी गांव आया था. मृतक दीपक का विवाह उमरी निवासी बाबूलाल शर्मा की पोती से हुआ था. बुधवार दोपहर को दीपक अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ सास उर्मिला देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास सरयू नदी के किनारे पहुंचा था.

गहरे पानी के अंदर खींच ले गया मगरमच्छ

घाट पर पहुंचने के बाद दीपक अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गया था. वह नदी के किनारे चिता सजाने के लिए खूंटा गाड़ रहा था और गड्ढा खोद रहा था. खुदाई का काम पूरा करने के बाद वह मिट्टी और धूल साफ करने के लिए जैसे ही नदी के किनारे नहाने के लिए उतरा और पानी में केवल एक डुबकी लगाई, तभी पानी के भीतर घात लगाए बैठे एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया. मगरमच्छ ने पलक झपकते ही दीपक का सिर अपने मजबूत जबड़े में दबाया और तेजी से उसे गहरे पानी के अंदर खींच ले गया.

लखनऊ से SDRF बुलाई गई

सूचना मिलते ही उमरी बेगमगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम तरबगंज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। लखनऊ से एसडीआरएफ बुलाई गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक परिवार को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Back to top button