Gen Z की नई पसंद बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, Instagram पर BJP-Congress से आगे…

Cockroach Janta Party Instagram Followers: सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी‘ (CJP) ने तहलका मचा दिया है। मात्र 5 दिनों में इस मीम पेज के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स ने बीजेपी और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है, जबकि इसका X अकाउंट भारत में ब्लॉक हो गया है।

Cockroach Janta Party Instagram Followers: भारतीय सोशल मीडिया स्पेस में इन दिनों एक नया और अनोखा नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है कॉकरोच जनता पार्टी’ (Cockroach Janata Party-CJP)। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पॉपुलैरिटी के मामले में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियों को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है।

सिर्फ 5 दिनों से भी कम समय में इस अकाउंट ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसे पाने में सालों लग जाते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार, कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 1.35 करोड़ (13.5 मिलियन) पार कर चुकी है। इस जबरदस्त बढ़त के साथ CJP ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) दोनों के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल्स को फॉलोअर्स की रेस में बहुत पीछे छोड़ दिया है।

भारत में ब्लॉक हुआ ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट

एक तरफ जहां इंस्टाग्राम पर इस पेज की वायरल ग्रोथ रिकॉर्ड तोड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर इसे बड़ा झटका लगा है। कॉकरोच जनता पार्टी का ऑफिशियल X अकाउंट भारत में ब्लॉक (Withheld) कर दिया गया है।

पार्टी के फाउंडर अभिजीत (Abhijeet Dipke) ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने स्क्रीनशॉट दिखाते हुए दावा किया कि उनके X हैंडल को भारत में सस्पेंड/ब्लॉक कर दिया गया है, हालांकि यह दूसरे देशों में अभी भी लाइव है।

संस्थापक अभिजीत ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “पहले हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की कोशिश की गई और अब इसे भारत में बैन कर दिया गया है। हमने कुछ भी गलत या नियमों के खिलाफ नहीं किया है, फिर भी हमारे अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया।”

हर घंटे जुड़ रहे हैं 8 लाख से ज्यादा लोग

सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कॉकरोच जनता पार्टी भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला इंस्टाग्राम हैंडल बन गया है। एक समय ऐसा था जब हर घंटे करीब 8 लाख लोग इस पेज को फॉलो कर रहे थे।

इसकी वायरल ग्रोथ के पीछे मुख्य कारण हैं:

  1. यंगस्टर्स से सीधा जुड़ाव: इस अकाउंट की शुरुआत एक व्यंग्य (Satire) और मीम प्लेटफॉर्म के तौर पर हुई थी, जो सीधे आज के युवाओं (Gen Z और Millennials) को टारगेट करता है।

  2. सिस्टम और राजनीति पर तीखा तंज: पेज पर पोस्ट किए जाने वाले रील्स और मीम्स देश की राजनीतिक व्यवस्था, सोशल मुद्दों और समसामयिक घटनाओं पर करारा कटाक्ष करते हैं।

  3. इंस्टाग्राम एल्गोरिदम का कमाल: एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब कोई कंटेंट बहुत कम समय में भारी मात्रा में शेयर और सेव किया जाता है, तो इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम उसे बूस्ट करता है। CJP के साथ भी यही हुआ, जिससे इनकी रीच करोड़ों में पहुंच गई।

ऑर्गेनिक रीच बनाम पेड प्रमोशन पर बहस

इतनी कम अवधि में करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स बटोरने के बाद इंटरनेट पर इस बात को लेकर भी बहस छिड़ गई है कि क्या यह ग्रोथ पूरी तरह से ऑर्गेनिक (प्राकृतिक) है या इसके पीछे किसी प्रकार की प्रमोटेड स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल किया गया है।

वजह चाहे जो भी हो, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी ने यह साबित कर दिया है कि आज के डिजिटल युग में अगर कंटेंट दर्शकों (विशेषकर युवाओं) की नब्ज पकड़ ले, तो सोशल मीडिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी चंद दिनों में पीछे छोड़ा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर इसकी तेज रफ्तार को देखते हुए यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म आने वाले दिनों में कई और बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकता है।

Back to top button