‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड पर प्रकाश राज की एंट्री, राजनीतिक बहस तेज…

Prakash Raj on Cockroach Janta Party: प्रकाश राज एक बार फिर अपने बेबाक राजनीतिक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। NEET पेपर लीक विवाद और युवाओं के बढ़ते गुस्से के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर तंज कसा है।

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी मजबूत पहचान बनाने वाले प्रकाश राज अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते रहे हैं। इस बार उन्होंने व्यंगात्मक अंदाज में सरकार की आलोचना करते हुए सोशल मीडिया पर चल रहे ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ दरअसल सोशल मीडिया पर उभरा एक व्यंगात्मक और मीम-आधारित अभियान है, जिसमें राजनीतिक व्यवस्था और मौजूदा हालात पर कटाक्ष किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर इस नाम से जुड़े पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। खासकर युवाओं के बीच यह ट्रेंड चर्चा का विषय बना हुआ है। कई यूजर्स इसे NEET पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से जोड़कर देख रहे हैं।


प्रकाश राज ने क्या कहा?
Prakash Raj ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों में युवाओं की नाराजगी को जायज बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने व्यंगात्मक शैली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का समर्थन किया और मौजूदा राजनीतिक माहौल पर कटाक्ष किया।

हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर किसी पार्टी का नाम लेकर हमला नहीं किया, लेकिन उनके बयान को भाजपा और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना माना जा रहा है।


‘मेलोडी’ ट्रेंड पर भी कर चुके हैं टिप्पणी
प्रकाश राज इससे पहले ‘मेलोडी’ ट्रेंड को लेकर भी चर्चा में रहे थे। यह ट्रेंड प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की तस्वीरों और सोशल मीडिया मीम्स से जुड़ा था। उस दौरान भी उन्होंने तंज भरे अंदाज में प्रतिक्रिया दी थी।

इसके अलावा कई पत्रकारों के सवालों और राष्ट्रीय मुद्दों पर भी प्रकाश राज खुलकर सरकार की आलोचना करते रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Gen Z की नई पसंद बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, Instagram पर BJP-Congress से आगे…

NEET विवाद ने बढ़ाई सियासी गर्मी
देशभर में NEET पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। छात्र संगठन और विपक्षी दल लगातार National Testing Agency (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

इसी बीच फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रियाओं ने इस मुद्दे को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर अब NEET विवाद, युवाओं का गुस्सा और राजनीतिक व्यंग्य एक साथ ट्रेंड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए राहुल गांधी, कही ये दिल छू लेने वाली बात…

सोशल मीडिया पर बंटी राय
प्रकाश राज के बयान पर सोशल media पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग उनके समर्थन में उतर आए हैं, जबकि कई यूजर्स ने इसे राजनीतिक एजेंडा बताया।

फिलहाल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और उससे जुड़े मीम्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें…

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट, यहाँ देखें पूरी लिस्ट…

Back to top button