
Stock Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, Sensex 332 अंक उछला
Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।
Stock Market Today: बाजार के आज तेजी के साथ शुरुआत के रुझान दिख रहे हैं। गुरुवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती तेजी के साथ खुले, लेकिन ऊंचे स्तरों पर टिक नहीं पाए और पूरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली। GIFT निफ्टी सकारात्मक संकेत दे रहा है। GIFT निफ्टी (पूर्व SGX निफ्टी) आज सुबह 64.5 अंकों यानी 0.27% की बढ़त के साथ 23,654 पर कारोबार कर रहा है।
आईटी शेयरों में गिरावट
सेक्टोरल परफॉर्मेंस की बात करें तो निफ्टी बैंक (Nifty Bank) 0.8% और फाइनेंशियल सर्विसेज (Financial Services) इंडेक्स 0.77% की बढ़त के साथ सबसे आगे रहे, जिसके साथ ही ऑटो, पीएसयू बैंक और रियलिटी इंडेक्स भी हरे निशान में दिखे. हालांकि, दूसरी तरफ दबाव के चलते मीडिया, रियलिटी और आईटी शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिसमें मीडिया इंडेक्स को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा.
आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 332.39 अंक चढ़कर 75,507.09 पर पहुंच गया; निफ्टी 84.60 अंक बढ़कर 23,747.40 पर पहुंच गया।
इस समय ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं.
अमेरिका-ईरान वार्ताओं के बीच निवेशकों के बदलते सेंटिमेंट के कारण लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आया. शुरुआती एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.9% बढ़कर 104.52 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 1.5% चढ़कर 97.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया





