
गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां, कंगना रनौत का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस
Kangana Ranaut Video: कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आ रही हैं. ये वीडियो देख एक्ट्रेस के फैंस हैरान हैं.
Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह वायरल हो गया है. इस वीडियो में कंगना गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस का यह बदला हुआ रूप देख इंटरनेट पर सनसनी मच गई है और फैंस लगातार यह कयास लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? हालांकि, चर्चा यह भी है कि यह सस्पेंस लुक उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग का हिस्सा भी हो सकता है.
गले में मंगलसूत्र देख कंफ्यूज हुए फैंस
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस के बीच खलबली मच गई और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई. हर कोई कंगना के इस लुक को देखकर हैरान था. एक यूजर ने लिखा, ‘गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली?’. वहीं दूसरे यूजर ने कयास लगाते हुए कहा, ‘हो सकता है यह किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो.’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘वो खुशकिस्मत इंसान जो कोई भी हो, उनके लिए अच्छा है. भगवान करे उनकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहे.’
View this post on Instagram
यूजर्स पूछ रहे ऐसे सवाल
जैसे ही कंगना का ये वीडियो सामने आया, फैंस के बीच खलबली मच गई और कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई. हर कोई कंगना के इस लुक को देखकर हैरान है. एक यूजर ने लिखा, ‘गले में मंगलसूत्र? क्या इन्होंने शादी कर ली?.
वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘चुपके से शादी कर ली क्या?’ एक यूजर ने कयास लगाते हुए लिखा, ‘हो सकता है ये किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो.’ जहां कुछ लोग कंगना के गुपचुप शादी करने का अंदाजा लगा रहे हैं, वहीं कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस किसी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं.
इस फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना को पिछली बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये फिल्म मुंह के बल गिरी. अब कंगना जल्द ही फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आएंगी. ये फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.





