‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की लोकप्रियता चरम पर; अभिजीत दीपके के घर में डर का माहौल

Cockroach Janta Party Update: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) अब देशभर में चर्चा का विषय बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर इस व्यंगात्मक डिजिटल मूवमेंट के 2 करोड़ के करीब फॉलोअर्स हो चुके हैं। लेकिन इसकी अचानक बढ़ी लोकप्रियता ने इसके फाउंडर Abhijeet Dipke के परिवार की चिंता बढ़ा दी है।

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रहने वाले अभिजीत के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें डर है कहीं उनका बेटा किसी मुसीबत में न फंस जाए या गिरफ्तार न कर लिया जाए।

माता-पिता बोले- राजनीति में नहीं भेजना चाहते 
अभिजीत के पिता भगवान दीपके और मां अनीता दीपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि वे अपने बेटे को राजनीति में नहीं भेजना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से उन्हें नींद नहीं आई है और परिवार लगातार तनाव में है। पिता ने कहा कि आजकल राजनीति का माहौल ऐसा है कि डर लगना स्वाभाविक है।

अभिजीत की मां ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा राजनीति से दूर रहकर नौकरी करे और सुरक्षित घर लौट आए।

कैसे शुरू हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’?
दरअसल, यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

कथित तौर पर ‘कॉकरोच’ शब्द के इस्तेमाल को लेकर युवाओं में नाराजगी बढ़ी और उसी के बाद ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का व्यंगात्मक डिजिटल अभियान शुरू हुआ। हालांकि बाद में CJI ने सफाई देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर छा गया CJP
बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे अभिजीत दीपके ने कुछ ही दिनों पहले इस डिजिटल अभियान की शुरुआत की थी।

देखते ही देखते यह इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया और इसके फॉलोअर्स कई बड़े राजनीतिक दलों के सोशल मीडिया अकाउंट्स से भी ज्यादा हो गए। Reuters और अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अभियान युवाओं के बीच बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और राजनीतिक निराशा जैसे मुद्दों को व्यंग्य और मीम्स के जरिए उठा रहा है।

यह भी पढ़ें…

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड पर प्रकाश राज की एंट्री, राजनीतिक बहस तेज…

गिरफ्तारी का डर क्यों?
अभिजीत दीपके ने खुद भी कुछ इंटरव्यू में आशंका जताई है कि भारत लौटने पर उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट भारत में ब्लॉक किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप को लेकर भी बहस शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें…

Gen Z की नई पसंद बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, Instagram पर BJP-Congress से आगे…

सोशल मीडिया पर बंटी राय
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई है।

  • कुछ लोग इसे युवाओं की नाराजगी और व्यंग्यात्मक विरोध का नया तरीका बता रहे हैं।
  • वहीं कई लोग इसे सिर्फ इंटरनेट ट्रेंड और मीम कल्चर का हिस्सा मान रहे हैं।

फिलहाल, यह डिजिटल अभियान राजनीति, सोशल मीडिया और युवाओं के गुस्से का नया प्रतीक बनता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें…

राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक हुए राहुल गांधी, कही ये दिल छू लेने वाली बात…

Back to top button