
SRH vs RCB: टॉप-2 के लिए टकराएंगे आरसीबी और हैदराबाद जानिए कौन मारेगा बाजी?
SRH vs RCB IPL 2026 Pitch Report: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच आज राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, लेकिन आज की जंग पॉइंट्स टेबल के टॉप-2 में जगह पक्की करने की है।
SRH vs RCB IPL 2026 Points Table Update: टाटा आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और लीग स्टेज के खत्म होने के साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर साफ होती जा रही है। गुरुवार रात नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए एक बेहद एकतरफा मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 89 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। इस करारी हार के साथ ही पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर (CSK Eliminated) हो गई है।
दूसरी ओर, इस जीत ने गुजरात टाइटंस को 18 अंकों और +0.695 के नेट रन रेट (NRR) के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूत कर दिया है। अब आज यानी शुक्रवार (22 मई 2026) को टूर्नामेंट की दो सबसे आक्रामक टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) लीग स्टेज के अपने आखिरी मैच में आमने-सामने होंगी।
शानदार फॉर्म में बेंगलुरु, तो हैदराबाद भी नहीं है कम
इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अलग ही लय में नजर आ रही है। लगातार तीन जीत दर्ज करके आरसीबी पॉइंट्स टेबल में 18 अंकों और धांसू नेट रन रेट (+1.065) के साथ नंबर-1 पर काबिज है। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली इस टीम को टॉप-2 से हटाने के लिए हैदराबाद को बहुत बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
आईपीएल 2026: दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति
| टीम | मैच | जीते | हारे | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) | 13 | 9 | 4 | 18 | +1.065 |
| सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | 13 | 8 | 5 | 16 | +0.350 |
आरसीबी अपने पिछले 3 मुकाबले लगातार जीतकर बेहतरीन फॉर्म में चल रही है। उनका नेट रन रेट (+1.065) पूरे टूर्नामेंट में सबसे शानदार है, जिसके चलते उन्हें शीर्ष स्थान से हटाना नामुमकिन के बराबर है। वहीं अगर सनराइजर्स हैदराबाद आज का मैच बड़े अंतर से जीत जाती है, तो वह गुजरात टाइटंस को पछाड़कर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आ सकती है।
ये भी पढ़े- GT vs CSK: गिल-सुदर्शन के तूफान में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स, प्लेऑफ से बाहर CSK
Head-to-Head: इतिहास में किसका पलड़ा भारी?
आईपीएल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन आंकड़ों में हैदराबाद का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है:
-
कुल मैच: 26
-
सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 14 मैच
-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू जीता: 12 मैच
हालांकि, इस सीजन (IPL 2026) के ओपनिंग मैच में जब ये दोनों टीमें भिड़ी थीं, तब आरसीबी ने विराट कोहली की शानदार 69 रनों की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद अपनी घरेलू पिच पर पुराना हिसाब चुकता कर पाती है या आरसीबी नंबर-1 के रूप में लीग स्टेज का अंत करेगी।
ये भी पढ़े- MI vs KKR: हार्दिक पांड्या पर चला BCCI का हंटर, इस गुनाह की मिली बड़ी सजा





