
भारत में लॉन्च हुई Honda ZR-V Hybrid SUV, प्रीमियम फीचर्स से Creta-Tucson को टक्कर
Honda ZR-V Hybrid SUV : जापानी कार निर्माता Honda Cars India ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम Hybrid SUV Honda ZR-V से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने इस SUV को नई 2026 Honda City Facelift के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि Honda पहली बार भारत में किसी Hybrid SUV को लॉन्च करने जा रही है।
कंपनी ने बताया कि नई Honda ZR-V की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है, जबकि इसकी डिलीवरी जुलाई 2026 के दूसरे हिस्से से शुरू की जाएगी। यह SUV भारत में Completely Built Unit (CBU) के तौर पर आयात की जाएगी।
View this post on Instagram
Hyundai Tucson और Skoda Kodiaq को देगी टक्कर
नई Honda ZR-V को कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में Honda Elevate से ऊपर रखा है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में Hyundai Tucson, Skoda Kodiaq और Volkswagen Tayron R-Line जैसी प्रीमियम SUVs से माना जा रहा है।
Honda ZR-V का डिजाइन और साइज़
नई Honda ZR-V कंपनी की भारत में सबसे बड़ी कार बनने जा रही है। इसके डायमेंशन इस प्रकार हैं:
- लंबाई: 4,657 mm
- चौड़ाई: 1,840 mm
- ऊंचाई: 1,621 mm
SUV को चार कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है, जिसमें व्हाइट, ग्रे और ब्लैक के दो अलग-अलग शेड्स शामिल हैं। इसका डिजाइन काफी प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आता है।
दमदार Hybrid इंजन और परफॉर्मेंस
नई Honda ZR-V में 2.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह Hybrid सेटअप कुल:
- 181 bhp की पावर
- 315 Nm का टॉर्क
जनरेट करता है।
कंपनी के अनुसार यह SUV 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 7.9 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 173 kmph बताई गई है।
प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
Honda ZR-V का इंटीरियर ऑल-ब्लैक थीम के साथ आता है। इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट-टच मटीरियल और मेटैलिक एक्सेंट का इस्तेमाल किया गया है।
SUV में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स:
- 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम
- डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- पावर्ड फ्रंट सीट्स
- ड्राइवर सीट मेमोरी फंक्शन
सेफ्टी फीचर्स में भी दमदार
Honda ZR-V में कंपनी ने एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए हैं। इसमें कुल 8 एयरबैग मिलते हैं, जिसमें नी एयरबैग भी शामिल है।
इसके अलावा SUV में ये फीचर्स भी दिए गए हैं:
- Adaptive Cruise Control
- Autonomous Emergency Braking
- Lane Keep Assist
- Driver Attention Monitor
- Hill Start Assist
- Hill Descent Control
- फ्रंट पार्किंग सेंसर
- चारों पहियों में डिस्क ब्रेक
Honda ZR-V की संभावित कीमत
कंपनी जून 2026 में नई Honda ZR-V की कीमतों का ऐलान कर सकती है। हालांकि, CBU मॉडल होने की वजह से इसकी कीमत प्रीमियम रहने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Honda ZR-V की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 45 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।





