Barabanki News: बिजली गुल तो घर के बाहर ही सो गया परिवार, डंपर ने रौंदा; 4 की मौत

Road Accident in Barabanki: यूपी के बाराबंकी में एक परिवार चंद सेकंड में ही खत्म हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। इससे 4 लोगों की मौत हो गई।

Road Accident in Barabanki: यूपी के बाराबंकी जिले में गर्मी और बिजली संकट के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग स्थित झांसा गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे सो रहे एक परिवार को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि परिवार के मुखिया और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

मौके पर ही 2 की हो गई मौत

हादसा इतना भयावह था कि नीरज और उसके 13 वर्षीय बेटे अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय अंशिका और 6 वर्षीय आंशू को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों बच्चों ने भी दम तोड़ दिया. हादसे में नीरज की पत्नी 35 वर्षीय आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़े-  लखनऊ में बिजली संकट का ‘पारा’ हाई, फॉल्ट-कटौती से बेहाल लोगों ने किया प्रदर्शन

ड्राइवर का काम करता था नीरज

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक नीरज किराये पर मैजिक वाहन चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था. परिवार आर्थिक रूप से साधारण था और गर्मी के कारण रोज की तरह घर के बाहर ही सोया हुआ था. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह रात उनके लिए आखिरी साबित होगी.

ये भी पढ़े- Crime: लखनऊ शर्मशार! तेजस अस्पताल के डॉक्टर ने OT में छात्रा से किया रेप

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है. एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली व्यवस्था ठीक होती तो शायद यह परिवार आज जिंदा होता.

ये भी पढ़े- सरोजनी नगर में बिजली संकट से परेशान BJP विधायक, ऊर्जा मंत्री से लगाई गुहार

Back to top button