कानपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा! ई-रिक्शा चालक महिला को मिला 15 करोड़ का टैक्स नोटिस

Kanpur News: कानपुर में ई-रिक्शा चलाने वाली महिला को इनकम टैक्स ने 15 करोड़ रुपए का टैक्स नोटिस दे दिया। नोटिस देखकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Kanpur News: कानपुर की रहने वाली ई-रिक्शा चालक अर्चना मिश्रा के घर पर हाल ही में आयकर विभाग द्वारा करीब 15 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन का नोटिस भेजा गया. कुछ जालसाजों ने वर्ष 2020 में बैंक खाता खुलवाने और लोन दिलाने का झांसा देकर अर्चना से उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड और 10 तस्वीरें ले ली थीं. इन निजी दस्तावेजों का दुरुपयोग करके आरोपियों ने महिला के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जी वित्तीय लेनदेन कर डाला.

नोटिस मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने रतनपुर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय जबरन समझौता करा दिया.

15 करोड़ का मिला नोटिस

इन खातों के माध्यम से 15 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया, जिसकी पीड़िता को भनक तक नहीं थी. ​इस वित्तीय फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब आयकर विभाग की टीम ने खातों में हुए भारी-भरकम टर्नओवर को लेकर अर्चना मिश्रा के नाम पर एक बड़ा टैक्स नोटिस जारी कर दिया. नोटिस में करोड़ों रुपये के टैक्स की देनदारी देखकर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई।

ये भी पढ़े- Barabanki News: बिजली गुल तो घर के बाहर ही सो गया परिवार, डंपर ने रौंदा; 4 की मौत

पुलिस ने शुरू की जांच

एक ई-रिक्शा चालक, जो बमुश्किल रोज की रोटी का इंतजाम कर पाती है, उसके लिए इस तरह का नोटिस एक बहुत बड़ा मानसिक और आर्थिक आघात साबित हुआ. ​अचानक आए इस संकट से घबराई अर्चना मिश्रा ने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और अपने साथ हुए इस सुनियोजित धोखे की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़े- लखनऊ में बिजली संकट का ‘पारा’ हाई, फॉल्ट-कटौती से बेहाल लोगों ने किया प्रदर्शन

Back to top button