‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: खत्म हुआ इंतजार, रिलीज हुआ वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर। ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है।

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। पहले इस ट्रेलर को 21 मई को ही रिलीज किया जाना था, लेकिन तब किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। फिलहाल आज फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। ट्रेलर में वरुण मृणाल और पूजा के बीच फंसे नजर आ रहे हैं। जानिए कैसा है ट्रेलर?

कॉमेडी से भरपूर हैं फिल्म का ट्रेलर

है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर आखिरकार आ गया है, और यह हर उम्र के दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का पूरा डोज़ देने का वादा करता है। डेविड धवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म उनकी उस तरह की अच्छी, फैमिली-फ्रेंडली कॉमेडी में वापसी है जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। पहले फ्रेम से ही, ट्रेलर एक मज़ेदार राइड का माहौल बनाता है जो अफ़रा-तफ़री, कन्फ्यूजन और खूब सारी हंसी से भरी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘है जवानी तो इश्क होना है’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि वरुण धवन, मृणाल ठाकुर से बेहद प्यार करते हैं, पर वह पिता बनना चाहते हैं। उन्हें बच्चा चाहिए, लेकिन मृणाल तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर, वरुण की मुलाकात पूजा हेगड़े से होती है। उनके साथ उनका अफेयर शुरू हो जाता है।

ये भी पढ़े- LoC के पास बच्चों को मिली डिजिटल एजुकेशन! अक्षय कुमार के दान से चमका कश्मीर का सरकारी स्कूल

निर्देशक डेविड धवन ने कहा कि दर्शकों का मनोरंजन करना उन्हें सबसे ज्यादा खुशी देता है और इस फिल्म में मनोरंजन के सारे मसाले मौजूद हैं। वहीं निर्माता रमेश तौरानी ने इसे पूरी फैमिली के लिए परफेक्ट एंटरटेनर बताया है। Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े- गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां, कंगना रनौत का वीडियो देख कंफ्यूज हुए फैंस

Back to top button