
UP News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस, 6 की मौत… 19 घायल
Bus Accident on Agra-Lucknow Expressway: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस रेलिंग से टकराकर पलट गई. हादसे में 6 यात्रियों की मौत, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
Bus Accident on Agra-Lucknow Expressway: यूपी के उन्नाव से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 19 घायल हैं।
घायल यात्रियों को सीएचसी औरास से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं, सीएम योगी ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए मृतकों को परिजनों को मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
डिवाइडर में टकरा कर पलटी स्लीपर बस
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही प्राइवेट स्लीपर बस औरास थाना इलाके में नींभाखेड़ा गांव के पास अंडरपास पर डिवाइडर में टकरा कर पलट गई। हादसे में छह यात्रियों की मौत गई, जबकि19 लोग घायल हुए हैं।
अनुमान जताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई। बस के शीशे टूट गए और कई यात्री बस से बाहर जा गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
हादसे में छह यात्रियों की मौत
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और यूपीडा (यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।





