Ranveer Singh Banned: Don 3 विवाद में बुरे फंसे रणवीर सिंह, FWICE ने सुपरस्टार पर लगाया बैन

Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद अब बढ़ते जा रहा है। दरअसल, ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद रणवीर ने फरहान की ‘डॉन 3’ बीच में ही छोड़ दी है।

Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी धुरंधर फ्रेंचाइजी की सुपर सक्सेस का जश्न मना रहे थे. लेकिन उनके इस जश्न में खलल पल गया है. दरअसल एक्टर को फरहान अख्तर की डॉन 3 (Ranveer Singh Banned) छोड़ना भारी पड़ गया है. दरअसल फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से मुआवजे के तौर पर 45 करोड़ रुपये की मांग की है. इतना ही नहीं फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज़ (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ को-ऑपरेशन का आदेश जारी किया है.

लेकिन अब सवाल ये उठ रहा है कि आखिर रणवीर सिंह ने डॉन 3 क्यों छोड़ी? उनके और फरहान के बीच क्या विवाद हुआ था? चलिए इस रिपोर्ट में सब कुछ जानते हैं. आइए जानते हैं।

अचानक फिल्म छोड़ना प्रोफेशनल एथिक्स के खिलाफ

फरहान-रितेश का कहना था कि इतने बड़े प्रोजेक्ट से किसी मेन एक्टर का अचानक हटना मेकर्स को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है और फिल्म की पूरी योजना प्रभावित हो सकती है. फरहान अख्तर ने ये भी कहा कि उन्होंने फिल्म के बड़े स्तर और स्टारकास्ट को ध्यान में रखते हुए अपना पूरा प्रोफेशनल शेड्यूल ब्लॉक कर रखा था. उनके मुताबिक किसी कमिटेड प्रोजेक्ट से अचानक बाहर निकलना इंडस्ट्री की प्रोफेशनल एथिक्स और लंबे समय से चली आ रही कार्यप्रणाली के खिलाफ है।

तीन नोटिस और रणवीर सिंह का जवाब

FWICE ने अभिनेता रणवीर सिंह को कई बार नोटिस भेजकर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अनुरोध किया. फेडरेशन की ओर से 22 अप्रैल, 30 अप्रैल और 13 मई 2026 को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा रिमाइंडर जारी किया गया. उसके बाद रणवीर सिंह की ओर से जवाब भेजा गया, जिसमें कहा गया कि FWICE इस मामले की सुनवाई के लिए उपयुक्त मंच नहीं है और ये विवाद कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा कानूनी मामला है, जिसकी सुनवाई उचित न्यायिक मंच पर होनी चाहिए.

FWICE ने इस जवाब पर गंभीर आपत्ति जताई. फेडरेशन के पदाधिकारियों ने अभिनेता के रवैये और प्रोजेक्ट से जुड़े हितधारकों पर पड़े प्रभाव को देखते हुए उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी करने का फैसला लिया. हालांकि, FWICE ने ये भी स्पष्ट किया कि वो अब भी रणवीर सिंह के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, ताकि दोनों पक्षों के हित में सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला जा सके.

FWICE का बयान

फेडरेशन ने अपने बयान में कहा कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक परिवार की तरह काम करती है, जहां कलाकार, तकनीशियन, निर्माता, निर्देशक और विभिन्न विभागों से जुड़े लोग सामूहिक जिम्मेदारी और आपसी विश्वास के साथ काम करते हैं. FWICE के अनुसार किसी बड़े कलाकार का महत्वपूर्ण चरण में अचानक प्रोजेक्ट छोड़ना इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.

FWICE ने सभी निर्माताओं, प्रोड्यूसर एसोसिएशन और इंडस्ट्री संगठनों से अपील की है कि वो ऐसे ‘गैर-पेशेवर व्यवहार’ को खत्म करने के लिए एकजुट होकर फेडरेशन का समर्थन करें.

नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव का मतलब क्या?

FWICE ने सीधे तौर पर बैन शब्द का इस्तेमाल तो नहीं किया है, लेकिन ‘नॉन-कोऑपरेशन’ को एक तरह से बैन ही माना जा रहा है. जब तक रणवीर सामने आकर इस मामले पर बातचीत नहीं करते हैं तब तक फेडरेशन से जुड़ा हुआ कोई भी सदस्य उनके साथ काम नहीं कर सकता. ऐसे में ये रणवीर पर एक तरह का बैन ही है.

Back to top button