Divyanka-Vivek: जुड़वां बेटों के माता-पिता बने दिव्यांका-विवेक, लिखा- मेरे करण-अर्जुन आ गए

Divyanka Tripathi Baby Boys: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते और प्यारे कपल्स में से एक, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों की डबल डोज़ आई है। दिव्यांका ने जुड़वां बेटों (Twin Boys) को जन्म दिया है।

Divyanka Tripathi Baby Boys: ‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद मां बनी हैं। उन्होंने मंगलवार को मुंबई में जुड़वा बेटों को जन्म दिया है। एक्ट्रेस और उनके पति विवेक दाहिया (Divek Dahiya) ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है।

दिव्यांका-विवेक ने आधिकारिक सोशल मीडिया में कोलेब पोस्ट जारी कर लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए।’

दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा- मेरे करण अर्जुन आ गए

दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दो बेबी बॉयज के साथ लिखा है, ‘हमने भगवान से खुशियां मांगीं. उन्होंने कहा, डबल लो और हमें दो जुड़वां बेटे हुए हैं.’ उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. ‘द बॉयज’ आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है. मेरे करण अर्जुन आ गए. दिव (दिव्यांका) और मैं माता-पिता बनने के इस नए और खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vivek Dahiya (@vivekdahiya) 

 

सेलेब्स दे रहे कपल को बधाई

दिव्यांका और विवेक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तमाम फैंस और सेलेब्स लगातार इस कपल को बधाई दे रहे हैं. सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना से लेकर अंकिता लोखंडे, पूजा गौर, जेमी लीवर, आरती सिंह और अमित टंडन ने दिव्यांका और विवेक को नए पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दीं.

शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, विवेक दहिया बोले- मेरे करन अर्जुन आ गए

मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें वायरल

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं. वहीं, विवेक भी पिता बनने की खुशी में अपनी पत्नी दिव्यांका पर खूब प्यार लुटाते दिखे.

Back to top button