Deepika की ‘गुड गर्ल इमेज’ विवाद पर इम्तियाज अली का यू-टर्न, अब मांगी सफाई!

एक इंटरव्यू में Deepika Padukone की ‘अच्छी लड़की वाली इमेज’ को एक दिखावा बताने के बाद इम्तियाज अली ने एक ‘डिस्क्लेमर’ दिया है।

इम्तियाज अली ने हाल ही में अपने एक बयान को लेकर उठे विवाद के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस Deepika Padukone के लिए सफाई जारी की है. इम्तियाज ने बताया था कि उन्हें क्यों लगा कि ‘कॉकटेल’ में वेरोनिका का किरदार निभाने के लिए दीपिका पादुकोण सबसे परफेक्ट थीं. उन्होंने बताया था कि लोग दीपिका को गुड गर्ल के तौर पर जानते थे. इम्तियाज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वीडियो को दोबारा शेयर किया और बताया कि उनका बयान मजाकिया और हल्के-फुल्के अंदाज में दिया गया था, जिसका मकसद दीपिका को ठेस पहुंचाना बिल्कुल नहीं था.

इम्तियाज ने दीपिका को दिया डिस्क्लेमर

इम्तियाज (Imtiaz Ali) ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बारे में अपनी कमेंट्स से जुड़े एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनग्रैब शेयर किया। उस आर्टिकल की हेडलाइन थी, ‘दीपिका पादुकोण पर इम्तियाज अली की टिप्पणियों से ऑनलाइन विवाद खड़ा हो गया है’। इसके साथ ही, इम्तियाज ने दीपिका को संबोधित करते हुए एक नोट लिखा, ‘मेरी सबसे प्यारी और सबसे अच्छी दोस्त दीपिका पादुकोण, तुम मेरी हमदम हो, मजाक-मस्ती के लिए मेरी सबसे भरोसेमंद साथी हो।

क्या बोल था इम्तियाज अली ने

मीडिया से बातचीत के दौरान इम्तियाज अली ने दीपिका की ऑफ स्क्रीन इमेज और 2012 की फिल्म कॉकटेल में उनके रोल वेरोनिका के बीच फर्क की बात की थी। फिल्ममेकर ने कहा था- वेरोनिका का किरदार, उस समय की दीपिका की इमेज से मेल नहीं खाता। वह काफी अलग है। क्योंकि मैं उनके साथ रहा हूं और पार्टियों में भी शामिल हुआ हूं तो इसलिए जानता हूं कि वह कितनी बिंदास और बेबाक है। भले ही उस समय वह एक ‘अच्छी लड़की की छवि’ दिखा रहीं हो। लेकिन ऐसा नहीं था।

ये भी पढ़े-Divyanka-Vivek: जुड़वां बेटों के माता-पिता बने दिव्यांका-विवेक, लिखा- मेरे करण-अर्जुन आ गए

 

‘मैं वापस आउंगा’ फिल्म

इम्तियाज अली जल्द ही फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ लेकर आने वाले है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसी फिल्म से जुड़े एक इंटरव्यू के दौरान इम्तियाज अली का यह वीडियो वायरल हुआ था। दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म भारत-पाक के बंटवारे के समय की एक प्रेम कहानी पर आधारित है। 12 जून को फिल्म बड़ें पर्दे पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़े- Ranveer Singh Banned: Don 3 विवाद में बुरे फंसे रणवीर सिंह, FWICE ने सुपरस्टार पर लगाया बैन

Back to top button