
Lucknow News: होटल से बिना देखे नीचे फेंका मलबा, नीचे गुजर रहे शख्स के ऊपर गिरी…
Lucknow News: लखनऊ में राह चलते शोरूम मैनेजर के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। चिनहट इलाके में होटल से बिना देखे नीचे मलबा फेंक दिया गया। इससे मैनेजर का सिर और कान फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Lucknow News: लखनऊ के चिनहट इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक निर्माणाधीन होटल की दूसरी मंजिल से नीचे फेंका गया मलबे से भरा बोरा सीधे एक शख्स के सिर पर जा गिरा. इस हादसे में मारुति शोरूम के सर्विस मैनेजर की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है. पुलिस ने आरोपी होटल मालिक को हिरासत में ले लिया है.
बोरी गिरने से फट गया सिर
होटल के दूसरे तल पर निर्माण कार्य चल रहा था। भाई गलियारे से गुजर रहा था। इस बीच दूसरे तल की छत से मजदूरों ने सीमेंट के सूखे टुकड़ों से भरी वजनी बोरी बिना देखे नीचे फेंक दी। बोरी भाई के ऊपर गिरी। वजनी बोरी गिरने से भाई का सिर फट गया। वह मौके पर गिर पड़ा। सिर और कान से खून निकल रहा था। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े। होटल संचालक और कर्मचारी भाई को आनन फानन अस्पताल ले जाने के बजाय मलबा हटाते रहे।
लापरवाही के कारण हुआ हादसा
एंबुलेंस को बुलाने और फोन करने में देरी करते रहे। काफी देर बाद भाई को लोहिया अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि अभी मृतक पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
होटल मालिक पर धमकी का आरोप
अनूप के भाई श्रेयांश ने बताया कि घटना के बाद होटल संचालक औैर कर्मचारी धमकी दे रहे हैं। उन्होंने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो ठीक नहीं होगा। श्रेयांश के मुताबिक भाई परिवार में अकेला कमाने वाला था। भाई के परिवार में उनकी पत्नी ऋचा, दो बच्चे हैं। एक बच्चा तीन महीने का है। पिता कैंसर की बीमारी झेल रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
श्रेयांश ने 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। सीसी कैमरों से साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।





