Stock Market: आज गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 100 अंक लुढ़का

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिल रही है। आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले।

Stock Market Today: सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (27 मई 2026, बुधवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 41.79 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत ऊपर 76,051.49 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.50 अंक यानि कि 0.07 प्रतिशत ऊपर 23,930.20 के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1405 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 827 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 159 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में हिंडाल्को, इटरनल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। दूसरी ओर कोल इंडिया, ओएनजीसी, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

एशियाई बाजार

बुधवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत हुई, क्योंकि निवेशकों ने ईरान में हाल ही में हुई अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का आकलन किया और इस उम्मीद से कि अभी भी कोई समझौता हो सकता है।

जापान का निक्केई 225 1.49% बढ़कर नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि टॉपिक्स में 0.57% की वृद्धि हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी खुलने पर 4.84% उछला, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक में 0.68% की गिरावट आई। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,508 पर था, जो इंडेक्स के पिछले बंद भाव 25,599.45 से कम था।

प्री-ओपनिंग सेशन में भारतीय इक्विटी सूचकांक मामूली गिरावट पर कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 124.90 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत नीचे 75,884.80 पर और निफ्टी 34.00 अंक यानि कि 0.14 प्रतिशत नीचे 23,879.70 पर था।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (26 मई 2026, मंगलवार) बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 214.31 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत गिरकर 76,274.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 58.85 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत गिरकर 23,972.85 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 479.26 अंक यानि कि 0.63 प्रतिशत गिरकर 76,009.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 118.00 अंक यानि कि 0.49 प्रतिशत गिरकर 23,913.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

Back to top button