SRH vs RR: आज कटेगा एक टीम का पत्ता, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद और राजस्थान का महामुकाबला

IPL 2026 SRH vs RR Eliminator Match: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। जानिए पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग XI।

IPL 2026 SRH vs RR Eliminator Match: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। सीजन की पहली फाइनलिस्ट टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बन चुकी है, जिसने क्वालीफायर-1 में अपनी जगह पक्की की। अब दूसरे फाइनलिस्ट के लिए बची हुई टीमों के बीच खिताबी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज यानी 27 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हाई-स्टेक्स एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

इस मैच में हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ क्वालीफायर-2 की बाधा पार करनी होगी।

मुल्लानपुर में दिखेगा रनों का सैलाब

मुल्लानपुर की पिच नंबर 4 को इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना गया है। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 210 से अधिक रहा है। सूखी परिस्थितियों और सख्त सतह के कारण स्ट्रोक लगाना आसान होगा, जिससे एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। शाम को ओस (Dew) की भूमिका अहम हो सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

हेड-टू-हेड आंकड़े (Head-to-Head Records)

आईपीएल इतिहास और मौजूदा फॉर्म दोनों में ही सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान रॉयल्स पर भारी नजर आ रहा है:

विवरण आंकड़े
कुल मैच खेले गए 23
सनराइजर्स हैदराबाद जीता 14
राजस्थान रॉयल्स जीता 9

आईपीएल 2026 के लीग चरण में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आईं और दोनों ही बार पैट कमिंस की SRH ने बाजी मारी। पहले मैच में हैदराबाद ने 57 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में 5 विकेट से मैदान मारा था।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (Predicted Playing XI)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, एशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: कामिंदु मेंडिस

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जडेजा, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा।

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प: रवि बिश्नोई

ये भी पढ़े- RCB vs GT: रजत पाटीदार के तूफान में उड़ा गुजरात, लगातार दूसरी बार फाइनल में RCB

Back to top button