
UP Weather: यूपी में मौसम लेगा करवट, नोएडा से लखनऊ तक आंधी-बारिश का अलर्ट
UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी, लू और नौतपा के चलते आई बारिश. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दोनों संभागों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें दर्ज की गई
UP Weather: राजधानी लखनऊ में आज मौसम साफ रहने के साथ बादलों की आवाजाही भी देखने को मिलेगी। सुबह से तेज चटक धूप निकलने के साथ हवा चल रही है। शाम को बादलों की गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे।
सुबह से करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पूर्वी हवा का असर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। यह बीते 3-4 दिनों के औसत तापमान से 3-4 डिग्री कम होगा।
नोएडा-गाजियाबादमें ओलावृष्टि का अलर्ट
यूपी में आज नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मथुरा, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया में बिजली की चमक के साथ तेज आंधी तूफ़ान और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि ताज नगरी आगरा में दिन के समय भीषण गर्मी के साथ हीटवेव का अलर्ट है.
लेकिन शाम होते-होते मौसम बदलेगा और आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं. जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर में दिन में हीटवेव और शाम तक आंधी ओले गिरने का अलर्ट है.
लखनऊ में शाम से बदल जाएगा मौसम
राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर गर्मी का क़हर जारी रहेगा. दिन में तेज धूप और लू लोगों को परेशान कर सकती हैं लेकिन, शाम से मौसम बदलने लगेगा और आसमान में बादल छाने लगेगें. रात होते-होते मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं सीतापुर, गोरखपुर, अयोध्या, मऊ और बलिया में भी अलर्ट दिया गया है.
इसके अलावा रामपुर, सँभल, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बहराइच, कन्नौज, कानपुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, मऊ, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, बस्ती में भी तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है. मौसम में आए इस बदलाव को प्री मानसून से जोड़ा जा रहा है. इस बारिश की वजह से तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.





