UP News: गाजियाबाद में सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या, इलाके में भारी तनाव

Ghaziabad News: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान नाम के युवक की उसके ही दोस्तों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है।

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में एक किशोर सूर्या चौहान की चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस वारदात को उसके ही कुछ मुस्लिम दोस्तों ने अंजाम दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

चश्मदीदों का चौंकाने वाला खुलासा

वारदात के समय मौके पर मौजूद मृतक सूर्या के दोस्तों और चश्मदीदों ने पुलिस व परिजनों के सामने बेहद हैरान करने वाला खुलासा किया है। चश्मदीदों के अनुसार, हमला करने से पहले आरोपी लड़कों ने सूर्या को बहाने से अपने पास बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर सूर्या से एक अजीब और डरावना सवाल पूछा “क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?”

यह वाक्य कहते ही आरोपियों ने सूर्या पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। सूर्या ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उसे बुरी तरह से गोद डाला, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

परिजनों के सामने तड़पता रहा सूर्या

हमले के दौरान मौके पर मची चीख-पुकार और शोर सुनकर सूर्या का भाई यश चौहान और उसकी माँ तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े। परिजनों को अपनी ओर आता देख सभी हमलावर घायल सूर्या को तड़पता हुआ गंभीर हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए।

रोते-बिलखते परिवार वाले आनन-फानन में खून से लथपथ सूर्या को नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान सूर्या ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

इलाके में बढ़ा सांप्रदायिक तनाव

जैसे ही सूर्या की मौत की खबर खोड़ा क्षेत्र में फैली, स्थानीय निवासियों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए खोड़ा नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष रीना भाटी और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इस नृशंस हत्या को लेकर गहरा विरोध दर्ज कराया है। प्रदर्शनकारियों और पीड़ित परिवार की मांग है कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाए।

आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।कानून-व्यवस्था का कड़ा संदेश देने के लिए आरोपियों के अवैध ठिकानों पर उत्तर प्रदेश सरकार का ‘बुलडोजर’ चलाया जाए।

Back to top button