Lucknow News: बचपन डे केयर सेंटर का जर्जर गेट गिरा, नीचे दब गया 8 वर्षीय मासूम…

Lucknow News: लखनऊ के निशातगंज में ‘बचपन डे केयर’ सेंटर का मुख्य गेट गिरने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव के साथ धरना शुरू कर दिया है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निशातगंज इलाके से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ स्थित ‘बचपन डे केयर’ सेंटर परिसर का मुख्य लोहा का गेट अचानक भरभरा कर गिर गया। इस हादसे की चपेट में आने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खेलते समय अचानक गिरा भारी गेट

बच्चे के मामा राहुल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे शिवा घर के पास डे केयर सेंटर के गेट के नजदीक खेल रहा था। इसी दौरान सेंटर का मुख्य गेट अचानक उखड़कर उसके ऊपर गिर गया। भारी-भरकम लोहे के गेट के नीचे शिवा बुरी तरह दब गया। आस-पास के लोग जब तक दौड़कर पहुंचे और भारी गेट को हटाया, तब तक काफी देर हो चुकी थी।

आनन-फानन में मासूम को इलाज के लिए पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े- UP News: शादी का वीडियो देखने के लिए पत्नी ने खोला पेन ड्राइव, खुला पति का काला राज

भ्रष्टाचार और लापरवाही का आरोप, मां बैठी धरने पर

इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बच्चे की मां ललिता देवी और अन्य रिश्तेदार न्याय की मांग को लेकर बचपन डे केयर सेंटर के मुख्य द्वार पर ही चादर बिछाकर शव के साथ धरने पर बैठ गए हैं। स्थानीय सूत्रों और परिजनों का आरोप है कि इस हादसे के पीछे साफ तौर पर प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही है।

ये भी पढ़े- UP News: यूपी में बिजली विभाग का बड़ा झटका! जून से बढ़कर आएगा बिल

सेंटर के कर्मचारियों के मुताबिक, हाल ही में इस भवन का रंग-रोगन हुआ था और गेट को भी पेंट किया गया था। सूत्रों का दावा है कि कागजों पर यहाँ एक नया गेट लगाने का बजट पास कराया गया था, लेकिन असल में पुराने और जर्जर हो चुके गेट पर ही नया पेंट चढ़ाकर काम चला लिया गया। परिजनों का कहना है कि अगर नया गेट लगा होता, तो आज मासूम की जान नहीं जाती।

ये भी पढ़े- चारबाग स्टेशन हादसे मे रेलवे का बड़ा एक्शन, ठेकेदार पर जुर्माना; 3 इंजीनियर सस्पेंड

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हादसे की सूचना मिलते ही महानगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालने और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने की कोशिश की, तो आक्रोशित परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपी अधिकारियों और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे शव को वहां से नहीं हटाएंगे। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े- UP News: गाजियाबाद में सूर्या चौहान की चाकुओं से गोदकर हत्या, इलाके में भारी तनाव

Back to top button