Welcome to the Jungle: ‘ऊंचा लंबा कद’ का नया वर्जन रिलीज, नहीं चल पाया 19 साल पुराना जादू

Ucha Lamba Kad: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है।

Ucha Lamba Kad: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में 2007 की हिट फिल्म ‘वेलकम’ के क्लासिक गाने ‘ऊंचा लंबा कद’ का जादू फिर से बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिशा पाटनी के साथ अक्षय कुमार ने ‘ऊंचा लंबा कद’ गाना फिर से रिलीज कर दिया है, लेकिन रिलीज होते ही फैंस मायूस हो गए। इससे पहले, अक्षरा सिंह के साथ ठुमके लगाकर छाने वाले अक्षय को अब नफरत मिल रही है कि उन्होंने दिशा पाटनी को लेकर कटरीना की फिर से याद दिला दी और दिशा उस औरा को छू भी नहीं पाईं जो कटरीना का है।

‘ऊंचा लंबा कद’ गाना हुआ रिलीज

फिल्म वेलकम टू द जंगल पहले से ही जमकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के गाने और टीजर्स को काफी पसंद किया गया है और अब फिल्म का नया गाना ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ (Ucha Lamba Kad Forever Song) रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार के साथ इस गाने में इस बार कटरीना कैफ (Katrina Kaif) नहीं बल्कि दिशा पाटनी नजर आईं हैं।

ओरिजनल गाने का संगीत आनंद राज आनंद ने तैयार किया था, जबकि इसके नए वर्जन को विक्रम मॉन्ट्रोज ने रीक्रिएट किया है। हालांकि गाना सुनने के बाद वैसा फील कतई नहीं दे रहा है, जो ओरिजिनल वर्जन में था। हां, पर इतना जरूर है कि मेकर्स ने इसमें बहुत ज्याद छेड़छाड़ नहीं की है।

लोगों को जरा पसंद नहीं आया गाना

इस पर लोगों के रिएक्शन चौंकाने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा- आप पुराने गाने को खा गए, ये नहीं करना था। एक ने कहा- कटरीना की याद आ रही है। एक यूजर ने लिखा- अक्षय पाजी, ये बहुत गलत किया, खुद देखो यार दोनों गाने, समझ आ जाएगा।

ये भी पढ़े-‘Bhojpuri Bawaal’ में दिखेगा तेज प्रताप का जलवा, पवन सिंह और निरहुआ के साथ मचाएंगे गदर!

वेलकम टू द जंगल’ की कास्ट

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडेय, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे कलाकार हैं।

ये भी पढ़े-Chunnari Chunnari Song: फिल्म रिलीज से पहले वरुण धवन की बढ़ी मुश्किलें, वासु भगनानी ने ठोका केस

‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज डेट

फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं और यह 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स का कहा है कि धुन वही है, लेकिन अंदाज नया है।

Back to top button