
‘अल्फा’ के सेट पर Alia Bhatt से हुआ Bobby Deol का झगड़ा? एक्टर भी हैरान…
Bobby Deol: यशराज फिल्म्स की स्पाई थ्रिलर ‘अल्फा’ (Alpha) के सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच हुए झगड़े की खबरों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।
बॉलीवुड के ‘लॉर्ड बॉबी’ यानी बॉबी देओल (Bobby Deol) इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। जल्द ही वह यशराज फिल्म्स (YRF) की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और शर्वरी वाघ के साथ एक बेहद अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
पिछले कुछ दिनों से फिल्मी गलियारों में यह अफवाह तेजी से उड़ रही थी कि फिल्म ‘अल्फा’ के सेट पर बॉबी देओल और आलिया भट्ट के बीच किसी बात को लेकर अनबन या बड़ा झगड़ा हो गया है। अब खुद बॉबी देओल ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है।
“लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी बना देते हैं”
हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब बॉबी देओल से आलिया भट्ट के साथ हुए कथित विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे पूरी तरह बकवास और मनगढ़ंत बताया। बॉबी ने हंसते हुए कहा:
जब मेरे एक दोस्त ने मुझे इस अफवाह का स्नैपशॉट (स्क्रीनशॉट) भेजा, तो मैं खुद हैरान रह गया। लोग इतने वेल्ले (खाली) हैं कि कुछ भी लिखकर कहानी बना देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि ऐसी बातें कहाँ से आती हैं।”
ये भी पढ़े-Welcome to the Jungle: ‘ऊंचा लंबा कद’ का नया वर्जन रिलीज, नहीं चल पाया 19 साल पुराना जादू
रणबीर और आलिया दोनों हैं पसंदीदा एक्टर्स
बॉबी देओल ने रणबीर कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में काम किया था और अब वह उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। अपनी खुशी जाहिर करते हुए बॉबी ने कहा, “मैंने पहले रणबीर कपूर के साथ एक बेहतरीन फिल्म की और फिर मुझे पता चला कि मुझे आलिया के साथ भी एक फिल्म ऑफर हुई है। मैं सोच रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है? ये दोनों ही मेरे पसंदीदा कलाकार हैं और मुझे दोनों के साथ काम करने का शानदार मौका मिल रहा है।”
ये भी पढ़े- Chunnari Chunnari Song: फिल्म रिलीज से पहले वरुण धवन की बढ़ी मुश्किलें, वासु भगनानी ने ठोका केस
बॉबी देओल की आने वाली फिल्में (Bobby Deol Upcoming Movies)
‘अल्फा’ के अलावा बॉबी देओल बेहद व्यस्त चल रहे हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित उनकी आगामी फिल्म ‘बंदर’ (Bandar) सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें उनके साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा साउथ सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों में भी बॉबी खलनायक (विलेन) के रूप में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं।





