हमले के बाद Khan Sir का कोचिंग बंद, घर के बाहर जुटे सैकड़ों छात्र सड़क पर बैठे

Khan Sir Coaching Firing: इस प्रदर्शन के बीच खान सर अपने घर की बालकनी में खड़े नजर आए और प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं से खास अपील करते नजर आए।

Khan Sir Coaching Firing: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और बवाल के बाद अब छात्र सड़क पर उतर गए हैं। बुधवार की सुबह सैकडों की संख्या में छात्र खान सर के घर के बाहर सड़क पर बैठ गए। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वहां पुलिस की तैनाती कर दी गई। जो वीडियो सामने आया है उसमें कई छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठी नजर आ रही हैं। छात्र-छात्राएं काफी आक्रोशित नजर आ रहे थे। छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पूरा सड़क जाम हो गया था।

रात में ही खान सर ने यह दावा किया था कि कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई हैं. हालांकि, अब खान सर ने अपना यह बयान वापस ले लिया है. उनका कहना है कि रात में ऐसा माहौल था कि कुछ समझ नहीं आ रहा था, जो गार्ड ने कहा वह मान लिया.

खान सर ने बदला गोलीबारी वाला बयान

खान सर ने दावा किया था कि कोचिंग सेंटर में बम भी चलाया गया है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. उन्होंने अन्य कोचिंग सेंटर्स के संचालकों पर हमला बोलते हुए कहा था कि शिक्षक के भेष में यहां व्यापारी घुसे रहते हैं. हालांकि, बाद में पटना पुलिस के बड़े अधिकारियों के पहुंचने के बाद खान सर ने गोलीबारी वाला बयान बदल दिया था. उन्होंने कहा था कि उस समय ऐसा माहौल हो गया था कि कुछ समझ नहीं आया. पुलिस से अनुरोध है कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

हमले में घायल हुआ गार्ड

खान सर ने बताया कि गार्ड को घसीटकर ले जाकर मारा गया. पता नहीं टारगेट कौन था, बीच में गार्ड मिला तो उसे मार दिया. गार्ड को इतनी चोट लगी है कि वो अभी कुछ बताने कि स्थिति में नहीं है. अभी हमारी प्राथमिकता यह है कि गार्ड ठीक हो जाए.” वहीं, खान सर ने यह भी काह कि हमारी कोशिश यही रहती है कि गरीब से गरीब बच्चे को पढ़ाया जाए और इसमें कुछ लोग बाधा बनते हैं लेकिन हमें प्रशासन पर पूरा भरोसा है.

यहां पुलिस-प्रशासन ने सजगता दिखाई है. सभी अधिकारी यहां देर रात तक मौजूद थे. पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे और दोषियों को सजा दी जाए. किसी को भी आपसी द्वेष नहीं रखना चाहिए. यहां सुरक्षा मुहैया कराई जाए, इसके लिए हम आवेदन जरूर देंगे.

स्टूडेंट्स से खान सर की अपील

ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर पर देर रात हमले के बाद सुबह से ही के वहां छात्रों की भारी भीड़ लगी हुई है. इसको देखते हुए खान सर ने छात्रों से अपील की है कि पुलिस को जांच करने दें और सड़क खाली कर दें. पुलिस पूरा सहयोग कर रही है इसलिए स्टूडेंट्स से अपील है कि अपने घर और हॉस्टल लौट जाएं. कोचिंग कुछ दिन के लिए बंद रहेगी.

Back to top button