
UP वाले नशें में सबसे आगे… नए सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, टूट गए सारे रिकॉर्ड!
UP News: राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में शराब और तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या देश में सबसे तेज गति से बढ़ी है।
UP News: उत्तर प्रदेश में शराब (Alcohol) और तंबाकू (Tobacco) का सेवन करने वालों को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-6) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश के कई राज्यों के मुकाबले उत्तर प्रदेश में शराब के शौकीनों की संख्या सबसे तेज रफ्तार से बढ़ी है।
चिंता की बात यह है कि जहां राष्ट्रीय स्तर (National Level) पर शराब और तंबाकू के सेवन में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं यूपी में इसका ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। सर्वे के मुताबिक, शहरों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों (Villages) में नशा करने वालों की संख्या ज्यादा तेजी से बढ़ी है, जिसके कारण लोगों में हाई ब्लड शुगर और हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) जैसी बीमारियां तेजी से पैर पसार रही हैं।
पुरुषों में 4.2% का बड़ा उछाल
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6) की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों में शराब पीने की लत में भारी बढ़ोतरी हुई है।
NFHS-5 की रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या 14.5 प्रतिशत थी। लेकिन NFHS-6 की रिपोर्ट में यह आंकड़ा बढ़कर अब 18.7 प्रतिशत हो गया है, जो सीधे तौर पर 4.2 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है। लेकिन प्रदेश में शराब पीने वाली महिलाओं का आंकड़ा स्थिर बना हुआ है। पिछले सर्वे की तरह इस बार भी यह आंकड़ा 0.3 प्रतिशत पर ही थमा है।
ये भी पढ़े- सड़क सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, 7 दिन में 57 हजार से ज्यादा चालान
राष्ट्रीय स्तर पर आई कमी
अगर पूरे देश यानी नेशनल लेवल की बात करें, तो भारत में शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या 18.9% से घटकर 18.7% पर आ गई है। वहीं, महिलाओं में यह आंकड़ा 1.3% से कम होकर 1.1% रह गया है। लेकिन यूपी में राष्ट्रीय स्तर के उलट यह आंकड़ा बढ़ा है।
शराब पीने के मामले में देश के टॉप 5 राज्य (NFHS-6):
| राज्य | पुरुष (फीसदी में) | महिलाएं (फीसदी में) |
| अरुणाचल प्रदेश | 50.2% | 23.2% |
| तेलंगाना | 43.9% | 7.1% |
| सिक्किम | 42.2% | 19.9% |
| हिमाचल प्रदेश | 30.2% | 0.6% |
| उत्तराखंड | 27.2% | 0.3% |
नोट: हालांकि यूपी इस सूची के शीर्ष 5 राज्यों में नहीं है, लेकिन पिछले सर्वे के मुकाबले ग्राफ बढ़ने की रफ्तार उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।
तंबाकू के सेवन में भी यूपी आगे
शराब के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में तंबाकू (गुटका, खैनी, बीड़ी, सिगरेट आदि) का सेवन करने वालों की संख्या में भी बड़ी वृद्धि देखी गई है। खास बात यह है कि यूपी में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं में भी तंबाकू की लत बढ़ी है।
-
पुरुषों का आंकड़ा: यूपी में 15 साल से अधिक उम्र के पुरुषों में तंबाकू खाने का आंकड़ा 44.0% से बढ़कर 45.2% हो गया है। यानी राज्य में लगभग हर दूसरा पुरुष किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन कर रहा है।
-
महिलाओं का आंकड़ा: प्रदेश में तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाओं की संख्या पहले 8.5% थी, जो अब बढ़कर 9.6% हो गई है।
इसके विपरीत, राष्ट्रीय स्तर पर तंबाकू खाने वालों की संख्या घटी है। देश भर में महिलाओं में यह आंकड़ा 8.9% से घटकर 8.4% और पुरुषों में 38% से घटकर 36.3% पर आ गया है।
ये भी पढ़े- शिक्षा के साथ सेहत भी, पोषण योजना पर योगी सरकार का जोर





