
Stock Market: आज फिर गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex-Nifty लुढ़का
Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) लाल निशान पर खुले।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को भी सुस्त हुई. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ग्लोबल मार्केट से मिले निगेटिव संकेतों के बीच बाजार खुलते ही BSE सेंसेक्स करीब 300 अंक नीचे लुढ़क गया. वहीं निफ्टी50 में भी गिरावट देखी गई. सुबह करीब 9:17 बजे BSE सेंसेक्स 0.37% या 275.23 अंकों की गिरावट के साथ 74,070 के आसपास ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 करीब 0.33% या 77.80 अंक की गिरावट के साथ 23,327.80 के लेवल पर कारोबार करता दिखा.
सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ खुले। ट्रेंट में सबसे ज्यादा 1.39 फीसदी गिरावट रही। इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, सन फार्मा, कोटक बैंक और एचसीएल टेक में भी गिरावट आई।
निफ्टी के टॉप गेनर और लूजर शेयर
निफ्टी50 के टॉप गेनर शेयरों में ONGC, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल और ग्रासिम हैं। वहीं, टॉप 5 लूजर में ट्रेंट लिमिटेड, आइशर मोटर्स, सिप्ला, एसबीआई लाइफ और इंडिगो हैं।
एशियाई बाजार
गुरुवार को एशिया-प्रशांत बाजार वॉल स्ट्रीट में रात भर हुई गिरावट के बाद भारी लाल निशान में खुले, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2% गिरा, लेकिन छुट्टी के बाद कारोबार फिर से शुरू होने पर स्मॉल-कैप कोस्डैक में 2% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
जापान का निक्केई 225 पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद 1.4% गिरा, जबकि टॉपिक्स में 0.91% की गिरावट आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 25,312 पर था, जो इंडेक्स के पिछले बंद भाव 25,633.21 से कम था।
क्यों गिरा शेयर बाजार?
पश्चिम एशियामें संकट और गहरा गया है। बुधवार को ईरान ने कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने भी ईरान से दागी गई मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने का दावा किया है। साथ ही उसका कहना है कि उसने ईरान के एक द्वीप पर जवाबी कार्रवाई की है।
इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने परमाणु हथियार हासिल नहीं करने पर सहमति जताई है। इससे कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट आई है।
बाजार में लगातार गिरावट
बुधवार को भी बाजार में गिरावट के साथ बंद हुए थे. भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का कारोबारी सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा था, हालांकि आखिर में बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी देखने को मिली थी. बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 और निफ्टी 77.95 अंक या 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,405.60 पर बंद हुआ.





