T20 Captain: टीम इंडिया को मिलने वाला है नया T20 कप्तान, अगरकर करेंगे ‘गंभीर’ फैसला

Shreyas Iyer: BCCI जल्द ही भारत के नए टी20 कप्तान का ऐलान कर सकती है। टीम इंडिया को 26 जून से आयरलैंड तो 1 जुलाई से इंग्लैंड का दौरा करना है।

Shreyas Iyer: क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई करने के लिए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पूरी तरह से तैयार हैं. वहीं अक्षर पटेल की जगह उप-कप्तानी की जिम्मेदारी अब तिलक वर्मा (Tilak Varma) उठाएंगे.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल को उनके पद से विमुक्त कर दिया जाएगा. जिसका ऐलान गुरुवार यानी कि आज होगा.

सरपंच साब होंगे टी20 टीम नये कप्तान

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है जबकि तिलक वर्मा टीम के उप-कप्तान हो सकते हैं। चुकी सूर्यकुमार यादव की अब टी20 टीम से भी छुट्टी हो चुकी है ऐसे में टीम में मध्यक्रम में एक जगह खाली हो जाएगी जिससे श्रेयस अय्यर का रास्ता साफ हो जाएगा।

अय्यर टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा भी नहीं थे। पंजाब किंग्स को उन्होंने पिछली बार उपविजेता बनाया था। इस बार भी शुरुआत में उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा था लेकिन लगातार छह मैच हारने के कारण उनकी टीम प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी।

ये भी पढ़े- Virat Kohli ने वैभव को दिया सफलता का मंत्र, वायरल हुआ बातचीत का FULL VIDEO

संजू सैमसन के पक्ष में गौतम गंभीर

हालांकि मुख्य कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने के पक्ष में थे, लेकिन चयन समिति के कुछ सदस्य इस विकल्प को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उनका मानना है कि संजू के प्रदर्शन में अपेक्षित निरंतरता नहीं रही है और कप्तानी जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए स्थिर प्रदर्शन आवश्यक है।

ये भी पढ़े- IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल, कंपनियों की लगी लाइन!

सूत्रों का कहना है कि हालिया टी-20 विश्व कप में संजू सैमसन ने अंतिम तीन मैचों में उपयोगी पारियां खेली थीं, लेकिन चयनकर्ताओं का एक वर्ग अब भी उन्हें दीर्घकालिक कप्तानी विकल्प के रूप में नहीं देखता। उनका मानना है कि कुछ अच्छी पारियों के आधार पर कप्तानी का फैसला लेना जल्दबाजी हो सकती है।

Back to top button