
Stock Market: आज तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex-Nifty में उछाल
Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।
Stock Market Today: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा थोड़ी देर में एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देंगे। उससे पहले शेयर बाजार में इससे पहले शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 23,450 अंक के पार पहुंच गया।
सुबह 9.22 बजे सेंसेक्स 200.49 अंक यानी 0.27% तेजी के साथ 74,560.50 अंक पर ट्रेड रहा था। निफ्टी 45.95 अंक यानी 0.2% ऊपर 23,462.50 अंक पर था। इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था। इस बीच रुपया आज डॉलर के मुकाबले लगभग फ्लैट 95.71 पर खुला। पिछले सत्र में 95.74 पर बंद हुआ था।
टॉप गेनर्स एण्ड लूजर्स
सेंसेक्सके 30 में से 23 शेयर तेजी के साथ खुले। टेक महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 1.61 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाटा स्टील इंडिगो, ट्रेंट, पावरग्रिड, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एनटीपीसी में गिरावट रही।
एशियाई बाजार
आज 5 जून को एशियाई बाजारों में बिकवाली का तगड़ा दबाव देखने को मिला. अमेरिकी बाजार में बीती रात आईटी और टेक शेयरों में आई बड़ी गिरावट ने पूरे एशियाई बाजार को हिला दिया. इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिण कोरियाई बाजार में देखा गया. यहां के कोस्पी इंडेक्स में 5.7-6.2% तक की बड़ी गिरावट देखी गई. सैमसंग और हाइनिक्स जैसी दिग्गज चिप मेकिंग कंपनियों के शेयर 6.8% तक गिरे हैं. जापान के निक्केई में भी 1.3-1.8% तक की गिरावट देखी गई है. हांगकांग का हैंगसैंग भी 1.4% तक लुढ़क चुका है.
अमेरिकी बाजार
बीती रात अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला. हालांकि, टेक हेवी नैस्डैक इंडेक्स में गिरावट दर्ज की गई. आईटी और सेमीकंडक्टर शेयरों में आई गिरावट के चलते यह 23.02 अंक टूटकर 26830.96 के लेवल पर बंद हुआ. इसके विपरीत, डाऊ जोन्स 874.86 अंकों की भारी बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड हाई लेवल 51561.93 पर बंद हुआ. यह इस साल इसका 15वां रिकॉर्ड क्लोज है. S&P 500 भी इस दौरान 30.63 अंक मजबूत होकर 7584.31 के स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा.
क्रूड ऑयल
वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स 0.32% गिरकर 92.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. वहीं, आज सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 95 डॉलर पर बिना किसी बदलाव के ट्रेड कर रहे थे. COMEX पर क्रूड की कीमतें 0.33% गिरकर 92.73 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रही थीं.
डॉलर इंडेक्स
आज 5 जून को अमेरिकी बाजार बंद होने के बाद यूएस इंडेक्स फ्यूचर्स में गिरावट देखी जा रही है. बीती रात नैस्डैक क्म्पोजिट में 1% से अधिक की गिरावट आई. यही वजह है आज US डॉलर इंडेक्स 0.01% गिरकर 99.43 पर ट्रेड करता नजर आया. यह इंडेक्स दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में US डॉलर की मजबूती या कमजोरी का आकलन करता है. इस बास्केट में ब्रिटिश पाउंड, यूरो, स्वीडिश क्रोना, जापानी येन, स्विस फ्रैंक जैसी मुद्राएं शामिल हैं. 4 जून को रुपया 0.07% गिरकर डॉलर के मुकाबले 95.79 पर बंद हुआ था.





