Noida Fire: नोएडा की लग्जरी सोसाइटी में आग का तांडव, IVY County में मचा हड़कंप

Noida Fire News: नोएडा सेक्टर-75 की एक हाईराइज रिहायशी सोसाइटी में शुक्रवार सुबह 7 बजे आग लग गई। आग आईवीवाय काउंटी सोसाइटी के 28 मंजिला बिल्डिंग में 12वें फ्लोर के फ्लैट में लगी।

Noida IVY County Society Fire News: दिल्ली-NCR में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही हैं। बीते दिनों मालवीय नगर के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी। अब शुक्रवार सुबह नोएडा के दो अलग-अलग सेक्टरों में आग लगी. सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई।

कई फ्लैट के चपेट में

इसके अलावा सेक्टर 52 के एक PG वाले बिल्डिंग में भी आग लगी. सेक्टर 74 में स्थित IVY काउंटी फेमस सोसायटी है. यहां कई फ्लैट है. जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते हैं. आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ.

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की मशीन सिर्फ 6th फ्लोर तक पहुंच रही थी. सोसाइटी में इंटरनल फायर सेफ्टी इक्विपमेंट थे, जिनकी मदद से दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हैं. आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ हैं, जांच जारी हैं. आग 12 मंज़िल में लगी थी जो 16 मज़िल तक पहुंच गई थी.

Back to top button