IND vs AFG: लंच तक भारत मजबूत, जायसवाल आउट लेकिन राहुल-सुदर्शन ने संभाली पारी

IND vs AFG Test Day 1: भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रहा है. लंच ब्रेक तक टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं.

केएल राहुल 37 और सुदर्शन 32 रन बना कर खेल रहे हैं. जबकि यशस्वी जायसवाल 24 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें सलीम साफी ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया.

मानव सुथार का डेब्यू
ऑफ स्पिनर मानव सुथार अपना डेब्यू करेंग. वो राजस्थान के एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं, जिन्होंने 2022 में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. उन्होंने 52 फर्स्ट-क्लास पारियों में 129 विकेट लिए हैं. आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे थे.

हालांकि इस मैच से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पॉइंट्स नहीं मिलेंगे, लेकिन इसे भारत की उस मुश्किल टेस्ट सीरीज की तैयारी के तौर पर अहम माना जा रहा है. यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिए बदलाव का दौर है, क्योंकि कई अहम सीनियर खिलाड़ी इसमें नहीं खेल रहे हैं.

कोच गौतम गंभीर की अगुवाई में टीम युवा खिलाड़ियों को तैयार करने और उन्हें ज्यादा मौके देने पर ध्यान दे रही है. इस सोच का असर टीम चुनने पर भी दिख रहा है, जैसे देवदत्त पडिक्कल की जगह नंबर 3 पर साई सुदर्शन को प्राथमिकता देना और मानव सुथार को उनका पहला टेस्ट कैप देना.

अफगानिस्तान के लिए यह मैच एक अहम पड़ाव है. नए हेड कोच रिचर्ड पाइबस की देखरेख में टीम व्हाइट-बॉल क्रिकेट से आगे अपनी तरक्की जारी रखने की उम्मीद करेगी. ‘फुल मेंबर’ का दर्जा मिलने के बाद से बहुत कम टेस्ट मैच खेलने के कारण, अफगानिस्तान इस मैच को अपने रेड-बॉल कल्चर को मजबूत करने, अनुभव हासिल करने और इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी तरक्की दिखाने के एक अहम मौके के तौर पर देख रहा है.

टॉस जीतने के बाद भारत के कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे, क्योंकि यहां काफी गर्मी और उमस है. पिच धीरे-धीरे धीमी और नीची होती जाएगी. यह बहुत खास है, मैं यहीं खेलकर बड़ा हुआ हूं. यहां कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है. तैयारी अच्छी रही है, कुछ दिन अच्छी नींद मिली, इसके बाद नौ टेस्ट मैच हैं, हमारे पास कई घरेलू टेस्ट मैच हैं. सही कॉम्बिनेशन बनाने की बात है. मानव सुथार अपना डेब्यू कर रहे हैं.’

इस बीच, अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा, ‘हम भी बैटिंग करना चाहते थे, क्योंकि विकेट अच्छा लग रहा है. हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा, हम चुनौती के लिए तैयार हैं. हमें चुनौतियां पसंद हैं. हम इस मैच के लिए अच्छी तरह तैयार हैं. काबुल में हमारा तैयारी कैंप अच्छा रहा. हमारे पास तीन सीमर और दो स्पिनर का कॉम्बिनेशन है.


IND vs AFG:
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (डब्ल्यू), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेयालिया खारोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी

 

Back to top button