India T20I Squad: सूर्या OUT, श्रेयस IN…, भारतीय टी-20 टीम में नए युग की शुरुआत

India T20I Caption: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. Shreyas Iyer नए कप्तान हैं। वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है।

India T20I Caption: Shreyas Iyer के रूप में भारतीय टी20 टीम को नया सरपंच यानी कप्तान मिल गया है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए अय्यर ने टी20 कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव की जगह ली है. ये वही श्रेयस अय्यर हैं, जिनसे दो साल पहले बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट तक छीन लिया था. टी20 विश्व कप टीम में भी वे उन्हें नहीं चुने गए थे. सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह भी नहीं मिली है. तिलक वर्मा उपकप्तान नियुक्त हुए हैं.

सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह भी नहीं

श्रेयस अय्यर को टी20 का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह भी नहीं मिली है. तिलक वर्मा उपकप्तान नियुक्त हुए हैं। आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने के बावजूद टीम ने श्रेयस अय्यर को रिटेन नहीं किया था. इसके बाद अगले सीजन के लिए वह पंजाब किंग्स में शामिल हुए और टीम को फाइनल तक पहुंचाया. अय्यर ने पंजाब के लिए कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी जमकर धूम मचाई.

आईपीएल 2026 में भी अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने लीग के पहले भाग में दमदार खेल दिखाया. अय्यर ने इस दौरान मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी में टीम को ऐसा संतुलन प्रदान किया कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स उन पर पूरी तरह प्रभावित हो गए और इसका नतीजा यह हुआ कि उन्हें भारतीय टीम की कप्तानी सौंप दी गई. इसके साथ ही, सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म ने भी अय्यर की किस्मत का दरवाजा खोलने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े- IND vs AFG: लंच तक भारत मजबूत, जायसवाल आउट लेकिन राहुल-सुदर्शन ने संभाली पारी

वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक एंट्री

बिहार के 15 वर्षीय बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने भारतीय टीम में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वह सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह पाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। वैभव को उनके शानदार आईपीएल प्रदर्शन के बाद Rajasthan Royals से सीधे टीम इंडिया का टिकट मिला है। 

आयरलैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड दौरे 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी

ये भी पढ़े- World Cup 2027: विराट कोहली की जगह पक्की, रोहित शर्मा पर पूर्व चयनकर्ता ने उठाए सवाल!

Back to top button