शादी के बंधन में बंधने जा रहीं Jennifer Winget? बिजनेसमैन संग लेंगी सात फेरे

Jennifer Winget Wedding: एक्ट्रेस Jennifer Winget अपनी पर्सनल लाइफ में एक नए चैप्टर की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ विंगेट की शादी की योजना बना रही है।

Jennifer Winget Wedding: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ‘बेहद’ फेम जेनिफर इन दिनों एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आई हैं। सिंगापुर के बिजनेसमैन संग शादी की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। खबरों की मानें तो दोनों 2026 के आखिर में या 2027 की शुरुआत में शादी करेंगे। आइए जानते हैं कौन हैं वो विदेशी बिजनेसमैन?

एश्माएल के साथ शादी की चर्चा

शादी की चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) को शादी के डांस वाली रील पर कमेंट करते और शादी से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करते देखा। हालांकि इस एक्टिविटी ने फैंस के बीच उत्सुकता जगाई, लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस और इश्माएल कुछ समय से सीरियस रिलेशनशिप में हैं और अपनी शादी की योजनाओं पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jennifer Winget (@jenniferwinget1) 

शादी की तैयारियां शुरू

स्टार के एक सोर्स ने उनके शानदार प्रपोजल और शादी की टाइमलाइन के बारे में कुछ अहम बातें बताईं। सोर्स के अनुसार, ‘जेनिफर और विलियम साथ में बहुत खुश हैं। उन्हें और उनके प्यार भरे रिश्ते को देखना बहुत अच्छा लगता है। विलियम ने छुट्टियों के दौरान जेनिफर को प्रपोज किया और उन्होंने ‘हां’ कह दिया।’

यह भी पता चला है कि वे अब अपनी शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ‘विंजेट वेंडर्स और वेडिंग सर्विसेज को शॉर्टलिस्ट कर रही हैं और उन्होंने शादी के लिए एक डिटेल्ड ‘मूड बोर्ड’ भी तैयार किया है, जिसमें शादी की थीम और बाकी चीजें होंगी’

जेनिफर की पहली शादी

बता दें कि जेनिफर विंगेट की पहली शादी टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से हुई थीं. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘दिल मिल गए’ के सेट पर हुई थी, जहां उन्हें एक-दूसरे से प्यार हुआ.

इसके बाद दोनों ने अप्रैल 2012 में शादी कर ली थी. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी कर ली।

Back to top button