लखनऊ में मौसम विज्ञान केंद्र को मिला नया स्वरूप, किसानों को होगा सीधा फायदा…

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में Regional Meteorological Centre का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Jitendra Singh की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मौसम पूर्वानुमान को और अधिक सटीक, त्वरित और विश्वसनीय बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक डॉप्लर रडार और उन्नत मौसम निगरानी प्रणालियों की मदद से किसानों, आपदा प्रबंधन एजेंसियों और आम नागरिकों को समय पर मौसम संबंधी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।


किसानों और आम जनता के लिए वरदान बनेगा केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि मौसम विज्ञान का यह क्षेत्रीय केंद्र प्रदेश के किसानों और आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। मौसम की सटीक जानकारी मिलने से किसान फसल बुवाई, सिंचाई और कटाई जैसे महत्वपूर्ण फैसले बेहतर ढंग से ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि समय पर मौसम चेतावनी मिलने से आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। इससे जनसुरक्षा और जनसुविधा दोनों को मजबूती मिलेगी।


“पहले मौसम विभाग जो कहता था, उसका उल्टा होता था”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों में मौसम विभाग की कार्यप्रणाली में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब मौसम विभाग जो पूर्वानुमान जारी करता था, वास्तविक स्थिति उससे बिल्कुल विपरीत होती थी।

उन्होंने कहा, “आज तकनीक के इस्तेमाल से मौसम की सटीक जानकारी मिल रही है और इसका सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है।”

यह भी पढ़ें…

महंगाई और पेपर लीक पर सपा का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग पर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

क्लाइमेट चेंज को लेकर जताई चिंता
मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन (Climate Change) को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि क्लाइमेट चेंज के कारण मौसम चक्र लगभग एक महीने तक खिसक गया है, जिसका सीधा असर खेती-किसानी पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अगर यही स्थिति जारी रही तो भविष्य में दुनिया के सामने खाद्यान्न संकट जैसी गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव ने अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का अत्यधिक दोहन किया है और अब उसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: लखनऊ 1090 चौराहा मारपीट कांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी सीज

आपदा प्रबंधन को मिलेगी मजबूती
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि Regional Meteorological Centre के जरिए प्रदेश में मौसम संबंधी निगरानी और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। अत्याधुनिक तकनीक की मदद से मौसम से जुड़ी चेतावनियां पहले से अधिक तेजी और सटीकता के साथ जारी की जा सकेंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते मौसम और बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं के दौर में इस तरह के आधुनिक केंद्र भविष्य की चुनौतियों से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें…

AK-47 के साथ पकड़ा गया मौत का सौदागर, अयोध्या में STF की गोली से हुआ ढेर…

Back to top button