
Stock Market: बेखौफ हुआ भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी
Stock Market में बुधवार को तेजी के साथ शुरुआत हुई. ये तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है, जबकि अमेरिका के ईरान पर नए हमलों के बाद एशियाई शेयर बाजार धराशायी हैं.
Indian Stock Market 10 June 2026: बुधवार, 10 जून को भारतीय शेयर बाजार ने एक शानदार शुरुआत की. जहां दुनिया भर के प्रमुख बाजार भारी गिरावट से जूझ रहे थे, वहीं भारतीय सेंसेक्स और निफ्टी ने बढ़त दर्ज की. सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 350 अंकों से ज्यादा उछलकर 74,272 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,330 के करीब कारोबार करता नजर आया.
आज दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) दोनों हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स 303.73 अंक चढ़कर 74,222.49 पर पहुंचा; निफ्टी 85.40 अंक बढ़कर 23,327.50 पर पहुंचा।
एशियाई बाजार
पश्चिमी एशिया में तनाव के चलते बुधवार को एशिया-प्रशांत बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। जापान का निक्केई 225 0.71% गिरा, जबकि टॉपिक्स 0.30% फिसल गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.31% और स्मॉल-कैप कोस्डैक 0.67% नीचे रहा। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स 24,441 पर था, जो इंडेक्स के पिछले बंद भाव 24,565.90 से कम था।
अमेरिकी बाजार
बुधवार को अमेरिकी बेंचमार्क बाजारों के वायदा भाव में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका ने एक दिन पहले अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में ईरान के खिलाफ “आत्मरक्षा हमले” किए थे। एसएंडपी 500 और नैस्डैक 100 दोनों के वायदा भाव में 0.3% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज से जुड़े वायदा भाव में 161 अंकों या 0.3% की गिरावट आई।
क्या आगे भी तेजी बरकरार रहेगी?
बाजार के जानकारों का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,100 का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है. जब तक बाजार इसके ऊपर है, तब तक और तेजी की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, विदेशी इन्वेस्टर्स (FIIs) लगातार भारतीय शेयर बेच रहे हैं, जो एक चिंता का विषय है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अभी भी थोड़ा दबाव है, इसलिए इन्वेस्टर्स को बहुत सावधानी से इंवेस्ट करना चाहिए.





