
माँ बनने के बाद Katrina Kaif का बड़ा धमाका, OTT पर डेब्यू कर सकती हैं एक्ट्रेस!
Katrina Kaif: एक्ट्रेस कटरीना कैफ बेबी के होने के कुछ महीने के बाद फिल्मों में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री OTT पर डेब्यू कर सकती हैं।
Katrina Kaif अभिनय में अपनी वापसी की तैयारियां कर रही हैं और इस बार वो OTT प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर सकती हैं। सूत्रों की मानें तो, कैटरीना इन दिनों पटकथा पढ़ रही हैं और ऐसी फिल्में चुनना चाहती हैं, जो मां बनने के बाद उनकी नई जिंदगी के साथ मेल खाते हों। हालांकि, उम्मीद है कि वो साल 2027 के दूसरे हिस्से तक सेट पर लौट आएंगी, लेकिन इस बार कैटरीना बहुत सोच-समझकर अपने किरदार चुन रही हैं।
OTT पर होगा कटरीना कैफ का जलवा?
माधुरी दीक्षित हो या काजोल बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस अब डिजिटल प्लेटफॉर्म की दुनिया को एक्सप्लोर कर रही हैं। इसी लिस्ट में अब कटरीना कैफ (Katrina Kaif) का नाम भी जल्द जुड़ने वाला है, क्योंकि उन्होंने OTT पर डेब्यू के लिए स्क्रिप्ट पढ़ना शुरू कर दिया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना कैफ मां बनने के बाद अब लगातार स्क्रिप्ट्स पर ध्यान दे रही हैं और वह 2027 के सेकंड हाफ यानी कि जून के बाद वापसी करने की प्लानिंग में हैं।
View this post on Instagram
कैटरीना ने क्यों लिया काम से ब्रेक
विजय सेतुपति के साथ 2024 में आई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में काम करने के बाद कैटरीना लाइमलाइट से दूर रहीं। हालांकि, वो ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन ‘मेरी क्रिसमस’ के बाद से वो कम ही नजर आई हैं।
हाल ही में वो मां बनी हैं और उनके जीवन में नई प्राथमिकताएं जुड़ गई हैं। अब अपनी नई प्राथमिकताओं को देखते हुए, वो सोच-समझकर वापसी करना चाहती हैं। इस बार उनकी नजर पहली बार स्ट्रीमिंग की दुनिया पर है।





