
Salman Khan पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, फिल्म ‘Kala Hiran’ की रोक लगाने की मांग
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला उनकी किसी आने वाली फिल्म का नहीं, बल्कि एक कानूनी लड़ाई का है। सलमान खान ने अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ (Kala Hiran: Battle for Legacy) की रिलीज पर तुरंत रोक लगाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) में एक याचिका दायर की है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, सलमान खान का आरोप है कि यह फिल्म उनके साल 1998 के बहुचर्चित ‘काले हिरण शिकार मामले’ (Blackbuck Poaching Case) पर आधारित है। अभिनेता का मानना है कि फिल्म के जरिए उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा सकता है और उनके निजी जीवन से जुड़े संवेदनशील मामले को बिना अनुमति के व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है।
इसी वजह से सलमान खान ने अदालत से इस फिल्म की रिलीज और इसके प्रचार पर तत्काल प्रभाव से ‘स्टे ऑर्डर’ (Stay Order) देने की मांग की है।
आज ही हो सकती है सुनवाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान खान की ओर से दायर की गई इस याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में आज ही (12 जून) सुनवाई होने की संभावना है। अदालत इस मामले में फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी कर सकती है।
ये भी पढ़े- Bharat Bhhagya Viddhaata Review: इंसानियत को जिंदा रखने वाली कहानी, मूवी में छाईं कंगना रनौत
1998 से जुड़ा है विवाद
बता दें कि साल 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान जोधपुर (राजस्थान) में काले हिरण के शिकार का मामला सामने आया था। इस मामले में सलमान खान लंबे समय से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। अब इसी विषय पर बन रही फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ को लेकर विवाद गहरा गया है, और सलमान खान इसे पर्दे पर आने से रोकना चाहते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली हाई कोर्ट इस मामले में क्या फैसला सुनाता है और क्या फिल्म की रिलीज पर सच में रोक लगती है या नहीं।
ये भी पढ़े- Governor Review: गवर्नर’ बन छाए मनोज बाजपेयी, अदा शर्मा ने भी किया इम्प्रेस
बता दें कि काला हिरण मामले से प्रेरित फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का फर्स्ट लुक आज ही जारी किया गया था। जिसमें सलमान खान का जिक्र अयान खान और लॉरेंस का जिक्र लॉयन के नाम से किया गया है।
वीडियो में काला हिरण शिकार केस और कानूनी लड़ाई से जुड़े मामले को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन भारत एस. श्रीनाथ ने किया है। जबकि अमित जानी इसके लेखक और निर्माता हैं। फिल्म का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा।





