Dhamaal 4 Trailer: नए ट्वि्स्ट के साथ लौटी ‘धमाल’ की टोली, ट्रेलर देख नहीं रुकेगी हंसी

Dhamaal 4 Trailer: सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइज ‘धमाल’ का चौथे पार्ट यानी ‘धमाल 4’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और छा गया है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं और वो खूब तारीफ कर रहे हैं।

Dhamaal 4 Trailer: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धमाल 4’ का ट्रेलर आखिरकार जारी हो गया है। यह 4 गुना ज्यादा धमाचौकड़ी, अराजकता और भ्रम से भरपूर है, जिसने लोगों को अभी से उत्साहित कर दिया है। फिल्म में अजय देवगन अपने किरदार ‘गुड्‌डू’ के रूप में लौटे हैं। उनके साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की वापसी भी हुई है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित यह ‘धमाल फ्रैंचाइजी’ की चौथी किस्त है। इस बार कहानी खजाने के इर्द-गिर्द घूमती है।

धमाल 4 का ट्रेलर देख फैंस झूमे

अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4′ का ट्रेलर कमाल का है। धमाल 4’ में इस बार खजाने की खोज है और पूरी टीम गोल्ड की खोज में निकल पड़ी है। खजाने की खबर फैली है तो सबकी नजरें उसी पर हैं, पर ये किसके हाथ लगेगा और इस खोज में क्या-कुछ होगा, वह देखना मजेदार होगा।

इस बार खजाना M के निशान के नीचे छुपा है, जबकि पहले पार्ट यानी ‘धमाल 4’ में यह खजाना M के निशान के नीचे छुपा है। फिलहाल तो ‘धमाल 4’ का ट्रेलर देखकर ही फैंस हंसी से लोटपोट हो रहे हैं।

ये भी पढ़े-Salman Khan पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, फिल्म ‘Kala Hiran’ की रोक लगाने की मांग

कब रिलीज होगी ‘धमाल 4’?

इसके साथ ही फिल्म ‘धमाल 4’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो ये जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसे 10 जुलाई, 2026 को थिएटर में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है.

ये भी पढ़े- Bharat Bhhagya Viddhaata Review: इंसानियत को जिंदा रखने वाली कहानी, मूवी में छाईं कंगना रनौत

Back to top button