UP News: हापुड़ में गूगल मैप बना आफत, शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में

UP News: हापुड़ में गूगल मैप के भरोसे रास्ता भटकने के कारण एक कार नाले में जा गिरी। गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र का एक परिवार मेरठ जा रहा था, तभी हापुड़ के प्रीत विहार क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गूगल मैप पर आंख मूंदकर भरोसा करने का एक चौंकाने वाला मामला आया है। देर रात दादरी से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने किठौर जा रहा परिवार नाले में फंस गया। घटना हापुड़ के श्यामनगर में हुई। कार का ड्राइवर ऑनलाइन मैप के बताए रास्ते पर चल रहा था। डिजिटल मैप ने उन्हें साफ रास्ता दिखाया, लेकिन हकीकत में वह रास्ता आगे जाकर एक गहरे और बड़े नाले में तब्दील हो जाता था। रात के अंधेरे में मैप के निर्देशों का पालन करते हुए जैसे ही कार चालक ने गाड़ी आगे बढ़ाई, कार अनियंत्रित होकर सीधे कीचड़ और पानी से भरे गहरे नाले में जा गिरी।

क्या है पूरा मामला?

हापुड़ नगर के शामनगर इलाके में दादरी से मेरठ के किठौर जा रहा एक परिवार गूगल मैप फॉलो कर रहा था. रास्ते में पानी भरा होने के बावजूद परिवार को लगा कि गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन कार नाले में उतर गई और वहीं फंस गई. कार में एक ही परिवार के चार सदस्य और बच्चे सवार थे, जो बाहर नहीं निकल सके. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

ये भी पढ़े-  राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच के लिए अयोध्या पहुंची SIT, 15 दिन में देगी फाइनल रिपोर्ट

चालक ने क्या बताया

कार चालक साहिल ने बताया कि “हम लोग दादरी से किठौर शादी में जा रहे थे. गूगल मैप का रास्ता फॉलो कर रहे थे. यहां पानी भरा हुआ था, हमें लगा गाड़ी निकल जाएगी, लेकिन गाड़ी बीच में ही फंस गई. हमने मदद के लिए कॉल किया, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.”

रेस्क्यू टीम के अनुसार, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार गूगल मैप के जरिए गलत रास्ते पर पहुंच गया था. फिलहाल गाड़ी को भी नाले से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

वहीं, रेस्क्यू अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि “हमें सूचना मिली थी कि शामनगर में एक गाड़ी नाले में फंसी हुई है. टीम मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कोई जनहानि नहीं हुई है. गाड़ी को भी बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है.”

ये भी पढ़े- Lucknow News: LDA में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी, मां-बेटे ने थमाया फर्जी लेटर

Back to top button