UP News: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या

Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की सोते समय हत्या कर दी गई.

UP News: यूपी के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मेजा थाना क्षेत्र के नीबी कुकुरकटवा गांव में सोमवार रात हमलावरों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों (Prayagraj Triple Murder) की सिर पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। तीनों के शव घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मिले। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, मृतकों की पहचान 65 वर्षीय श्यामलाल उर्फ कल्लू , 60 वर्षीय इंद्रावती देवी और 55 वर्षीय अमरावती देवी के रूप में हुई है।

आपसी रंजिश का हो सकता है मामला

यमुनानगर जोन की मेजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस ने बताया कि तीनों बुजुर्गों की सोते वक्त हत्या की गई है. जिसमें अमरावती देवी पति नींबूलाल उम्र लगभग 65 साल, इंद्रावती देवी पत्नी दूधनाथ उम्र लगभग 62 साल और श्याम लाल पुत्र गुलजार उम्र 65 साल बताई जा रही है. तीनों के शव घर से लगभग 20 मीटर की दूरी पर मिले हैं.

सिर कुचलकर की गई हत्या

घटना के बाद प्रयागराज एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे थे. इसके अलावा मौके पर फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि तीनों की हत्या सिर कुचलकर की गई है. ऐसे में पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल जांच शुरू हो गई है.

ये भी पढ़े- इंसाफ की तलाश में राजधानी पहुंचीं मां-बेटी, आत्महत्या के प्रयास से मचा हड़कंप…

कुकुरकटवा गांव में हुई इस घटना के बाद सब हैरान हैं. शुरुआती आशंका आपसी रंजिश की लग रही है. हालांकि अब तक पुलिस की तरफ से मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

ये भी पढ़े- Lucknow News: LDA में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी, मां-बेटे ने थमाया फर्जी लेटर

Back to top button