
IND vs AFG: शुभमन गिल ने ठोका शतक, ईशान किशन ने भी लखनऊ में उड़ाया गर्दा
IND vs AFG, India vs Afghanistan 2nd ODI: आज इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान दूसरा वनडे खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने लखनऊ में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारतीय टीम ने शुरुवात में ही दो विकेट गंवा दिए हैं।
IND vs AFG Cricket Score, India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (17 जून) को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. भारतीय टीम यशस्वी जायसवाल और और रोहित शर्मा के रूप में पहले ही 2 विकेट खो चुकी है। इस समय शुभमन गिल और ईशान क्रीज पर हैं। मुकाबले में टॉस अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है।
शुभमन गिल ने जड़ा शतक
शुभमन गिल ने 77 गेंदों में शतक ठोका है। उन्होंने 33वें ओवर की पहली गेंद चौका लगाकर सेंचुरी कंप्लीट की। यह उनका बतौर कप्तान वनडे में पहला और वनडे करियर का नौवां शतक है।
इशान किशन ने लगाई गेंदबाजों की क्लास
इशान किशन ने फिफ्टी के बाद अटैक करना शुरू कर दिया है। और सिर्फ 71 गेंद पर शतक पूरा किया है। गिल और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 150 रनों से अधिक की साझेदारी हो चुकी है।
62वें अर्धशतक से चूके रोहित
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 9 रन के कुल स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद रोहित ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 गेंदों में 87 रन की साझेदारी निभाकर टीम को मजबूती दी। इस दौरान रोहित अर्धशतक के करीब पहुंचे, लेकिन राशिद खान ने उन्हें पवेलियन लौटा दिया। वह 39 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों से 48 रन बनाकर आउट हुए।
भारतीय टीम तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत ने धर्मशाला में आयोजित पहले वनडे में 7 विकेट से जीत हासिल की थी। यशुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम की नजर अब मंगलवार को सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। वहीं, अफगानिस्तान टीम की कोशिश सीरीज में बराबरी हासिल करने की होगी।





