‘Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग में तूफानी शुरुआत, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को CBFC ने ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया है।

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की ‘कॉकेटेल 2’ अपनी रिलीज से कुछ कदम दूर है। फिल्म के सितारे देशभर में इसका प्रमोशन करने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। हाल ही में निर्माताओं ने एडवांस बुकिंग भी शुरू की और अब पहले दिन का नतीजा सामने आ चुका है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित इस रोमांटिक-कॉमेडी ने सकारात्मक कदम उठाया है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया है।

‘कॉकेटेल 2’ ने खूब बेचे टिकट

मनी कंट्रोल के मुताबिक, ‘कॉकेटेल 2’ ने पहले दिन तीनों राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं के लिए लगभग 13,000 टिकटाें की बिक्री कर ली है। इनमें PVR और INOX के लिए 11,700 टिकट और सिनेपॉलिस के लिए 1,300 टिकट बिके हैं। चूकि फिल्म 19 जून को रिलीज हो रही है और इसमें 2 दिन का समय बाकी है, इसलिए फिल्म को ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत मिलने की पूरी उम्मीद है। उम्मीद है कि तब तक बुकिंग 30,000 के पार हो जाएगी।

ट्रेलर और गानों की सोशल मीडिया पर धूम

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (2024) के बाद, शाहिद और कृति की यह दूसरी फिल्म है। उनके साथ रश्मिका भी हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। उधर, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने भी ‘कॉकेटेल 2’ को बिना किसी कट के पास कर दिया है। इसे ‘ए’ प्रमाणपत्र के साथ पास किया गया है, जो फिल्म को 18 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए देखने लायक बनाती है।

कॉकटेल 2 एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी एक लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार दो महिलाओं के बीच अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा फैसला लेते हुए नजर आएगा. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को ये नई प्रेम कहानी कितनी पसंद आती है।

 

Back to top button