Batwara 1947 Teaser: बिखरी लाशें और चीखते लोग…, ‘बंटवारा’ का खौफनाक टीजर रिलीज

Batwara 1947 Teaser Release:  आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘बंटवारा 1947’ सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस मूवी में कई सालों बाद उनकी जोड़ी प्रीति जिंटा संग दिखाई देगी।

Batwara Teaser Release:  सनी देओल की अगली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) के मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया। इस टीजर में सनी देओल (Sunny Deol) , शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह के किरदारों की झलक मिली है। आमिर खान के प्रोडक्शन और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म असगर वजाहत के मशहूर नाटक पर बेस्ड है।

कैसा है टीजर?

टीजर की शुरुआत आमिर खान के वॉइस ओवर से होती है. वो कहते हैं, ‘हिंदुस्तान, जिसे बड़े संघर्ष और कुर्बानियां देने के बाद 200 साल की गुलामी से आजादी तो मिली लेकिन अफसोस मुल्क का बंटवारा हो गया. मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या हो रही थी.’ टीजर में बंटवारे के वक्त का दर्द देखने को मिला.

फिल्म में प्रीति जिंटा भी इमोनल रोल में दिखी हैं. सनी देओल की डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्शन तक सब कुछ शानदार है. बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा है. सनी देओल ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- जब बंटवारे ने लोगों के बीच में लाइन खींची तो उसने डर के ऊपर साहस को चुना.

इस दिन होगी रिलीज

फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है. उन्होंने ही फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखा है. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल, खुशी हजारे और अभिमन्यु सिंह जैसे स्टार्स हैं. अभिमन्यु फिल्म में विलेन के रोल में हैं. फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 14 अगस्त को थिएटर में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़े- ‘Cocktail 2 की एडवांस बुकिंग में तूफानी शुरुआत, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

Back to top button