Daayra: ‘लेडी सिंघम’ बनीं करीना कपूर, पृथ्वीराज संग फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज डेट का एलान

Daayra Release Date: मेघना गुलजार की आगामी फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। मेकर्स ने एक धमाकेदार बीटीएस (BTS) वीडियो भी शेयर किया है।

Daayra Release Date: ‘राजी’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी बेहतरीन और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्में बनाने वाली मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार एक बार फिर दर्शकों के लिए एक जबरदस्त कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘दायरा’ (Daayra) की पहली झलक सामने आ गई है। इस फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और साउथ के दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

इस रोल में दिखेंगे करीना और पृथ्वीराज (Daayra Cast & Plot)

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ‘दायरा’ का एक लेटेस्ट बीटीएस वीडियो साझा किया है। इस वीडियो ने सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में पृथ्वीराज एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में बेहद कड़क अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं उनके साथ करीना कपूर खान भी एक जांबाज लेडी पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

इस वीडियो से यह पूरी तरह साफ हो गया है कि फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसे मेघना गुलजार अपने सस्पेंस-थ्रिलर और रियलिस्टिक डायरेक्शन स्टाइल में पेश करने जा रही हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक मर्डर मिस्ट्री या किसी बेहद गंभीर आपराधिक घटना के इर्द-गिर्द घूमती एक थ्रिलर फिल्म होगी।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘दायरा’ (Daayra Release Date)

अगर आप भी इस सस्पेंस थ्रिलर को देखने के लिए उत्सुक हैं, तो आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज डेट लॉक हो चुकी है। ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Alpha Trailer: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर भारी पड़ी आलिया भट्ट की ‘Alpha’

बड़े पर्दे पर करीना कपूर खान की वापसी

करीना कपूर खान के फैंस के लिए यह फिल्म बेहद खास होने वाली है। करीना करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में वापसी कर रही हैं। इससे पहले वे रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कारोबार किया था। करीना इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर एक ग्रैंड कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ये भी पढ़े- Batwara 1947 Teaser: बिखरी लाशें और चीखते लोग…, ‘बंटवारा’ का खौफनाक टीजर रिलीज

Back to top button